लखनऊ में भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है. मंदिरों के साथ-साथ पुलिस थाना-चौकी, गली-मोहल्ला और चौक-चौराहों पर सजावट की गई है. इस्कॉन मंदिर में दोपहर 12 बजे से दूध, दही, घी, शहद और 1008 तीर्थों के जल से राधा-कृष्ण का महा अभिषेक हो रहा है। जो रात 12 बजे तक चलेगा.
माधव मंदिर में 56 भोग का महाप्रसाद बनेगा. द्वारिकाधीश मंदिर में चांदी के झूले में लड्डू गोपाल झूलेंगे. मथुरा से आए कलाकार श्रीकृष्ण की लीला दिखाएंगे. लखनऊ पुलिस लाइन में सीएम योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया गया है.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव राधा मंदिर में दर्शन करने बिजनौर रोड पहुंचे. यहां आरती-पूजा के बाद भक्तों से मुलाकात किए. भजन-कीर्तन कर रहे भक्तों के साथ झूमते हुए भी नजर आए. अखिलेश यादव इस्कॉन मंदिर भी जाएंगे. यहां प्रसिद्ध लोक गायिका मालिनी अवस्थी भजन प्रस्तुत करेंगी.
















Leave a Reply