कानपुर में 108 चांदी के कलशों से होगा कान्हा का अभिषेक, शुरू हुआ भगवान कृष्ण का जलाभिषेक

Spread the love

आज मध्य रात्रि शुभ मुहूर्त में भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य होगा। जन्माष्टमी को लेकर बिठूर स्थित इस्कॉन मंदिर वृंदावन की तरह महक उठा है। वहीं बाजारों में कान्हा की पोशाक और सजावट के सामान की खरीदारी जोरों पर है। सनातन धर्म मंदिर में भी श्रीकृष्ण का भव्य शृंगार किया गया. इस्कॉन मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का जलाभिषेक विधि-विधान के साथ शुरू हुआ.

फूलों से महक उठे मंदिर

मंदिर फूलों की खुशबू से नहा उठे हैं. घरों में भी विशेष झांकियां बनाने का सिलसिला जारी है. इस्कॉन, श्री राधा कृष्ण मंदिर (जेके मंदिर), श्री सनातन धर्म मंदिर और श्री राधा कृष्ण मंदिर लाल बंगला में भव्य शृंगार किया गया है. बाजारों में भी रौनक रही. लड्डू गोपाल के वस्त्रों से लेकर दिन भर खरीदारी चल रही है.

इस्कॉन मंदिर में विशेष आयोजन

सोमवार और मंगलवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर उत्साह उमंग के साथ विशिष्ट महोत्सव मनाए जाएंगे. जगमगाता इस्कॉन प्रांगण शहर वासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. सोमवार को स्मार्त यानी गृहस्थ जन्माष्टमी और मंगलवार को वैष्णव संप्रदाय के मंदिरों में जन्माष्टमी मनाई जाएगी.

इस्कॉन में ‘वृंदावन’, खुशबू से महका परिसर इस्कॉन के संपूर्ण मंदिर प्रांगण को विभिन्न प्रकार के सुगंधित पुष्पों से सजाया गया है. मंदिर में कृष्ण कालिया तालाब, गौशाला एवं उपवनों को झांकियां एवं लाइटों से सजाया जा रहा है.

108 चांदी के कलशों से होगा अभिषेक

वृंदावन के कुशल कारीगरों ने श्री श्री राधा माधव की रत्न जड़ित पोशाक तैयार की है. दर्शन आरती एवं गुरु पूजा के पश्चात श्रीमद्भागवत कथा सत्र में श्री कृष्ण जन्मोत्सव की रहस्य को मनमोहक लीलाओं के द्वारा समझाया जाएगा. श्री भगवान को तुलसी अर्पण प्रारंभ होगा. दिव्य स्नान के अंतर्गत विशिष्ट शंखों में श्री श्री राधा कृष्ण का अभिषेक किया जाएगा.

फोक (फैमिली ऑफ लॉर्ड कृष्ण) आरती के माध्यम से हजारों भक्त श्री राधा कृष्ण की विशिष्ट आरती करेंगे. जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर पूरे दिन मंदिर के कपाट खोल दिए गए हैं. रात 11:30 बजे से श्री श्री राधा माधव का 108 चांदी के कलशों से भव्यतम अभिषेक शुरू होगा.

1008 व्यंजनों का भोग लगाया जायेगा

श्री भगवान को 1008 व्यंजनों का भोग भी अर्पित किया जाएगा. रात 12 बजे बृहद मृदंग की ध्वनियों, करताल की झंकार के साथ संकीर्तन के द्वारा भगवान की महा आरती संपन्न होगी.

श्री सनातन धर्म मंदिर में सजीं स्वचलित झांकियां

आनंदकंद भगवान श्री कृष्ण का जन्माष्टमी उत्सव श्री सनातन धर्म सभा श्री सनातन धर्म मंदिर कौशलपुरी में सोमवार सुबह से शुरू हो गया है. सीए सुधीन्द्र जैन और कारागार अधीक्षक डॉ. बीडी पांडेय झांकियों का उद्घाटन किया. यहां सांस्कृतिक आयोजन शुरू हो गए हैं. रात 12 बजे केसी निगोतिया और पुनीत बब्बर अभिषेक करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *