गुरुवार को लाल कपड़े में हल्दी की पांच गांठ बांधकर रख दें तिजोरी में, मिलेगी मां लक्ष्मी की पूरी कृपा

Spread the love

सनातन धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को समर्पित है. इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत रखने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है और भक्त को कभी भी सुख-समृद्धि, धन-दौलत की कमी नहीं होती. इस दिन पूजा में हल्दी का उपयोग जरूर करना चाहिए कहते हैं कि हल्दी के बिना भगवान विष्णु की पूजा अधूरी है. इस दिन पूजा के साथ-साथ हल्दी के उपाय करके भी भगवान विष्णु की विशेष कृपा पा सकते हैं. 

– ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर कोई व्यक्ति आर्थिक संकट से जूझ रहा है तो गुरुवार के दिन एक लाल कपड़े में हल्दी की पांच गांठ बांधकर इसे तिजोरी में रख दें. ऐसा करने से मां लक्ष्मी कृपा रहेगी और आर्थिक संकट दूर हो जाएगा.

– अगर कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत करना चाहते हैं तो गुरुवार के दिन हल्दी का दान करना चाहिए. ऐसा करने से कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है और गुरु दोष भी कम होता हैं. 

– वहीं, अगर किसी व्यक्ति को बिजनेस में नुकसान का सामना करना पड़ रहा है तो हल्दी और केसर का घोल बनाएं. अब इससे तिजोरी के ऊपर एक स्वास्तिक बना दें. इसकी रोजाना पूजा करने से बिजनेस में तरक्की मिलती है.

– इसके साथ ही, अगर करियर में सिर्फ असफलता ही हाथ लग रही है तो गुरुवार के दिन पानी में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर उससे स्नान करें. ऐसा करने से करियर में आ रही रुकावट दूर हो जाती है.

– ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आप किसी महत्वपूर्ण काम के लिए जा रहे हैं तो गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के साथ भगवान गणेश की पूजा करें. पूजा के दौरान गणेश जी को हल्दी का टीका लगाएं. इसके बाद उनके माथे से तिलक लेकर खुद के माथे पर लगाएं. भगवान गणेश आपके सारे विघ्न हर लेंगे और आपको सफलता मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *