काशी में बहनों ने भाई के शव को बांधी राखी, बोलीं- इस बार ऐसा सरप्राइज मिला जो बर्दाश्त नहीं हुआ

Spread the love

वाराणसी में भाई की लाश को 3 बहनों ने राखी बांधी और तिलक लगाकर अंतिम विदाई दी. शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोईं. कहा- भाई हर साल कोई न कोई गिफ्ट देकर सरप्राइज करता था. अबकी ऐसा सरप्राइज दिया, जो बर्दाश्त नहीं. जिस घर में त्योहार पर हंसी-खुशी होनी थी, वहां अब सिर्फ रोने की आवाजें हैं. अब परिवार को कौन संभालेगा?

दरअसल, रक्षाबंधन से 3 दिन पहले यानी 25 अगस्त को त्रिलोकी मोदनवाल उर्फ मंटू (50) की वाटर कूलर में करंट उतरने से मौत हो गई. उसी दिन उनका अंतिम संस्कार किया गया. बड़े बेटे ने मुखाग्नि दी। त्रिलोकी जिम चलाते थे और खुद भी बॉडीबिल्डर थे. वह मिस्टर नॉर्थ इंडिया रह चुके थे.

मामला शहर के चेतगंज के काली महल का है. बहनों ने बताया- हम लोगों ने राखी खरीद ली थी. मायके आने की पूरी तैयारी कर ली थी, तभी पता चला कि भाई की मौत हो गई.

त्रिलोकी की छोटी बहन निवेदिता ने कहा- मैंने भाई के लिए उनकी पसंद की राखी खरीद ली थी. मिठाई भी उनकी पसंद की मंगा ली थी. भैया को राखी का बहुत शौक था. हर साल वह राखी बंधवाने को लेकर बहुत उत्साहित रहते थे. भाई राखी और तिलक को लेकर भी हमसे मजाक करते थे. अगर तिलक टेढ़ा लग जाता तो कहते थे कि सीधा टीका लगाओ और राखी भी ठीक से बांधो. लेकिन पता था कि इस तरह राखी बांधनी पड़ेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *