लखनऊ में में चेन स्नैचर से भिड़ा ट्रैफिक सिपाही, नाक टूटी पर बदमाश पकड़ा; देखें CCTV

Spread the love

UP में लखनऊ के मड़ियांव ढाल पर शुक्रवार दोपहर एक महिला की चेन छीनकर भाग रहे बदमाश को ट्रैफिक सिपाही ने बहादुरी दिखाते हुए दबोच लिया. इस दौरान बदमाश ने सिपाही की नाक पर पत्थर मारकर उसे घायल कर दिया. सिपाही की नाक पर पत्थर लगने से गहरी चोट आई और खून बहने लगा, इसके बावजूद उसने आरोपी को नहीं छोड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया. घायल सिपाही की बहादुरी से प्रभावित होकर पुलिस कमिश्नर ने उसे 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है.

रक्षाबंधन पर्व के चलते शुक्रवार को शहर में भीड़-भाड़ और यातायात का दबाव सामान्य से कहीं ज्यादा था. इसे देखते हुए पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर रखी थी और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खास सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए थे. मड़ियांव ढाल पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे आरक्षी नवीन चौधरी की नजर चेन छीनकर भाग रहे एक युवक पर पड़ी. मौका देखते ही नवीन ने बिना समय गंवाए उसका पीछा शुरू किया और थोड़ी दूर जाकर उसे दबोच लिया.

गिरफ्त से छूटने के लिए बदमाश ने पास पड़ा पत्थर उठाकर सिपाही के चेहरे पर वार कर दिया, जिससे उनकी नाक पर गंभीर चोट आई और खून बहने लगा. बुरी तरह घायल होने के बावजूद नवीन चौधरी ने हिम्मत नहीं हारी और आरोपी को पकड़े रखा. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ लिया और घायल सिपाही अस्पताल भेजा. इस घटना की एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *