कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी: वादियों में बिछी बर्फ की सफेद चादर, मैदानी इलाकों में गिरे ओले

Spread the love

जम्मू कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी से वादियां निखर गई हैं. गुलमर्ग, सोनमर्ग और गुमरी के पहाड़ों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है. कश्मीर घाटी में आज शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली है. ऊंचाई वाले इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई. मैदानी इलाकों में तेज बारिश और ओलावृष्टि देखी गई. बर्फ गिरते ही पूरी घाटी का नजारा बेहद खूबसूरत हो उठा. पहाड़ों पर बर्फबारी के बीच मैदानी इलाकों का मिजाज भी बदल है. श्रीनगर शहर और आसपास के इलाकों में सुबह से दोपहर तक रुक-रुक कर बारिश हुई. कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ ओले भी गिरे.

काओबल गली, तुलैल घाटी, बांदीपोरा के ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी के वीडियो भी सामने आए हैं, इन इलाकों में लोगों को सर्दी का एहसास हुआ है. श्रीनगर शहर और आसपास के जिलों के कुछ हिस्सों में सुबह और दोपहर के समय बारिश हुई, जिससे दिन के तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट आई है. अधिकारियों ने बताया कि शहर के कुछ इलाकों से ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की भी खबरें मिली हैं. मौसम विभाग (MeT) के अनुसार, रविवार को हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन अगले कुछ दिनों तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की उम्मीद है.

घाटी में शनिवार को सिर्फ 3,900 मीटर से ज्यादा ऊंचे पहाड़ों पर ही बर्फ गिरी है. मौसम विभाग ने इसका अंदाजा पहले ही लगा लिया था. पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर थोड़ी देर के लिए भी बर्फ गिरना एक बड़ा इशारा होता है. इसका सीधा मतलब है कि अब बारिश (मानसून) का मौसम खत्म हो रहा है और सर्दियों से पहले पतझड़ की शुरुआत हो चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *