लखनऊ में शहीद पथ पर धूं-धूं कर जली चलती डबल-डेकर बस, बाल-बाल बचे यात्री

Spread the love

UP की राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर रविवार को एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया. गोरखपुर से गुजरात जा रही एक प्राइवेट डबल-डेकर स्लीपर बस के पिछले हिस्से में अचानक आग लग गई. गनीमत यह रही कि समय रहते पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया और बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. बस में 32 यात्री सवार थे.

पुलिस के अनुसार, शहीद पथ पर मेदांता अस्पताल के पास चलती बस का टायर फटने की वजह से अचानक आग लग गई. आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दी. आग लगने से आसपास का माहौल तनावपूर्ण हो गया.

पुलिस के अनुसार आज 6 सितंबर को 112 सेवा के ज़रिए सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस को सूचना मिली थी कि शहीद पथ पर मेदांता अस्पताल के सामने गोरखपुर से गुजरात जा रही बस में टायर फटने से आग लग गई है. पुलिस और फायर ब्रिगेड ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग बुझाई और सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया. ट्रैफिक डायवर्ट कर बस को रास्ते से हटा दिया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *