लखीमपुर में ट्रांसफॉर्मर से टकरायी कार: 3 दोस्त जिंदा जले, धमाके के बाद आग लगी; 3 की हालत गंभीर

Spread the love

UP के लखीमपुर खीरी में ट्रांसफार्मर से टकराकर कार में आग लग गई. हादसे में कार सवार 3 दोस्त जिंदा जल गए. 3 झुलस गए. कार की टक्कर इतनी भीषण थी कि धमाके जैसी आवाज हुई.

बिजली के तार टूटकर कार पर गिरे और चिंगारी उठने लगी. देखते ही देखते कार में आग लग गई. सभी कार सवार अंदर ही फंस गए. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे.

थोड़ी देर में पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम पहुंची. आग पर काबू पाया।.तब तक आधी कार बुरी तरह से जल चुकी थी. ड्राइवर पूरी तरह जलकर सीट पर ही चिपक गया. बाकी 5 लोग बुरी तरह झुलस गए। वह जैसे-तैसे बाहर निकले, लेकिन झुलसे होने की वजह से सड़क पर ही तड़पते रहे.

सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने 2 और लोगों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस का कहना है कि हादसा झपकी आने की वजह से हुआ. हालांकि, सही कारण जांच के बाद ही सामने आएगा। घटना जिला मुख्यालय से 8 किमी दूर खीरी थाना क्षेत्र के ओयल कस्बे में रात ढाई बजे हुई.

6 दोस्त वर्ना कार से सीतापुर जा रहे थे: पुलिस के मुताबिक, कोतवाली सदर में शिव कॉलोनी निवासी आयुष कुमार वर्ना कार (UP14BV4127) से अपने 5 दोस्तों के साथ सीतापुर जा रहा था. रास्ते में ओयल कस्बे के पास उसकी कार बेकाबू हो गई। फुटपाथ क्रॉस कर नीचे खेत में उतरी और वहां रखे ट्रांसफॉर्मर से टकरा गई. हादसे में आयुष की मौके पर ही जलकर मौत हो गई.

एक की मौके पर मौत, 2 ने अस्पताल में दम तोड़ा: शिव कॉलोनी निवासी पीयूष सिंह, अमन वर्मा, शिवा सिंह, पिपरिया बाईपास निवासी आकाश वर्मा और राजापुर निवासी शिवा सिंह बुरी तरह झुलस गए. सभी घायलों का जिला अस्पताल ओयल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान आकाश और शिवा ने भी दम तोड़ दिया. बाकी 3 हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है.

शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, हादसे के कारण की जांच जारी: पुलिस का कहना है- पता लगाया जा रहा है कि कार सवार युवकों में ही कोई कार का मालिक था या फिर उन्होंने कार किराए पर ली थी. तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *