बलरामपुर में दुर्गा पंडाल के बाहर कार ने 7 को रौंदा: 3 की मौत, आरती के बाद वीडियो देख रहे थे

Spread the love

UP के बलरामपुर में दुर्गा पंडाल के बाहर खड़े 7 लोगों को कार ने रौंद दिया. इनमें 3 की मौत हो गई, जबकि 4 गंभीर घायल हैं। हादसा शनिवार रात 11 बजे उस वक्त हुआ जब कुछ लोग पंडाल के बगल में लगे टेंट में प्रोजेक्टर के जरिए प्रोग्राम देख रहे थे. तभी अचानक तेज रफ्तार फोर्ड कार (UP 32 K 2425) आई और टेंट में घुस गई. 7 लोगों को कुचलते हुए दीवार से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि धमाके जैसी आवाज हुई. कुछ लोग उछलकर 5-6 फीट दूर गिरे। चीख-पुकार मच गई.

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने पाटेश्वरी प्रसाद (42), मनोज सिंह (51) और गणेश पांडेय (45) को
मृत घोषित कर दिया जबकि 4 घायलों को हायर सेंटर बहराइच रेफर कर दिया. हादसे के बाद ड्राइवर मौके से भाग गया लेकिन पुलिस ने बाद में उसे दबोच लिया.. घटना मुख्यालय से 10 किमी दूर कोतवाली देहात क्षेत्र के बेल्हा ग्राम पंचायत में हुई.

‘अंधेरा और स्पीड की वजह से हुआ हादसा’ : सीओ अभिषेक सिंह ने बताया- चरनगहिया बेलहा गांव में कुछ लोग रोड किनारे कार्यक्रम कर रहे थे. इसमें प्रोजेक्टर के जरिए पर्दे लगाकर वीडियो देखे जा रहे थे. इसी बीच एक कार वहां से गुजर रही थी। अंधेरा होने की वजह से कार अनियंत्रित हो गई. 7 लोगों को रौंद दिया। ड्राइवर कार लेकर मौके से भाग गया. उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई. बॉर्डर सील कर दिए. एक घंटे के अंदर ड्राइवर को कार समेत पकड़ लिया गया. उससे पूछताछ की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *