वाराणसी में ओवरब्रिज पर स्कार्पियो रोककर सेल्फी ले रहे 4 दोस्तों की मौत हो गई जबकि 4 गंभीर हैं. सभी विंध्याचल दर्शन कर वापस काशी लौट रहे थे. सोमवार सुबह 6 बजे प्रयागराज-वाराणसी हाईवे (NH-19) के ओवरब्रिज पर गाड़ी रोक दी. कार खड़ी करके सातों दोस्त बाहर निकल आए.
कुछ सेल्फी लेने लगे. कुछ रेलिंग के पास खड़े हो गए तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रक पीछे से आया और टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि 25 फीट तक लाशें बिखर गईं. दो लोग ओवरब्रिज से 30 फीट नीचे गिर गए. स्कॉर्पियो (UP 65 EB 2199) का आधा हिस्सा गायब हो गया.
एक शव का कमर के नीचे का हिस्सा कटकर अलग हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस को ओवरब्रिज पर 3 शव जबकि एक शव ओवरब्रिज के नीच मिला है. सभी को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया. ओवरब्रिज के नीचे गिरा एक युवक गंभीर घायल है.
मृतकों में आनंद यादव (25), आलोक मिश्रा (30), प्रदीप सिंह (36), विद्वाआंशु यादव (30) शामिल हैं. घायलों की पहचान कन्हैया यादव और निखिल कुमार के रूप में हुई है. हादसा जिला मुख्यालय से 27 किमी दूर मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर गांव के पास हुआ.

ट्रक ड्राइवर फरार, कार में प्रसाद और चुनरी मिली: पुलिस के मुताबिक, ट्रक चालक हादसे के बाद 200 मीटर दूर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. CCTV फुटेज की मदद से उसे ट्रेस करने में जुटी हुई है. जांच में स्कॉर्पियो के अंदर प्रसाद के डिब्बे, नारियल और चुनरी मिली. कार प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रही थी. इसके अंदाजा लगाया जा रहा है कि सभी मिर्जापुर से विंध्याचल धाम के दर्शन कर लौट रहे थे.
निखिल के जन्मदिन पर विंध्याचल धाम गए थे दोस्त: निखिल के जन्मदिन पर सभी दोस्त विंध्याचल दर्शन करने गए थे. विंध्याचल धाम में दर्शन करने के बाद सभी दोस्तों ने फोटो खिंचवाई. 7 लोग फोटो में दिख रहे हैं. जबकि 8वां दोस्त फोटो खींच रहा है. इसमें 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 घायल हैं. निखिल भी गंभीर रूप से घायल है.

प्रदीप सिंह (36) मिशो में मैनेजर थे. वह चोलापुर के एकला गांव के रहने वाले थे. प्रदीप अपने पीछे पत्नी और एक बेटे को छोड़ गए हैं. उनकी मौत से परिवार में मातम पसरा है.
















Leave a Reply