कानपुर के बिल्हौर में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अर्टिगा कार पलटी, महिला समेत 2 मरे

Spread the love

कानपुर के बिल्हौर में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई. हादसे में कार चालक और एक महिला की मौत हो गई जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं.

कार सवार एक युवक बच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने चालक और महिला को मृत घोषित कर दिया.

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे किलोमीटर-216 पर ईसन नदी पुल के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई. हादसे में चालक मुनेंद्र उर्फ मुन्ना (50) और टगोरी बालादास (56) की मौत हो गई, जबकि करिश्मा (20) और सोना (18) गंभीर रूप से घायल हो गईं. कार सवार अंकित सुरक्षित बच गए. सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा टीम ने घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया.

प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायल महिलाओं को लखनऊ रेफर कर दिया गया. कार सवार राजस्थान के रेवाड़ी से अंबेडकर नगर जा रहे थे. प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने से हादसा होने की आशंका जताई गई है. पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *