कानपुर के बाबूपुरवा में साइकिल गद्दी बनाने के कारखाने में लगी शॉर्ट सर्किट से भीषण आग

Spread the love

कानपुर के बाबूपुरवा में सोमवार दोपहर साइकिल गद्दी के कारखाने में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई. कुछ ही देर में आग ने कारखाने में रखे सामान को चपेट में ले लिया. लपटें उठती देख इलाके में हड़कंप मच गया कारखाना तीन मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर है. आग की लपटें पहली और दूसरी मंजिल तक पहुंच गईं, जहां परिवार रहता है। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके.

सूचना पर किदवई नगर, फजलगंज फायर स्टेशन से चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. दमकलकर्मियों ने कारखाने का शटर तोड़कर आग बुझाने का काम शुरू किया.

बंद कारखाने में दोपहर 3 बजे लगी आग: बेगमपुरवा निवासी इमरान हुसैन के 100 वर्ग गज दो मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर में साइकिल की सीट बनाने का कारखाना है. दूसरी मंजिल पर वह परिवार के साथ रहते हैं, सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे वह खाना खाने के लिए घर के अंदर गए थे. इसी दौरान दुकान के बाहर लगी अंडरग्राउंड बिजली लाइन के जंक्शन बाक्स में शार्ट सर्किट से चिंगारी निकली.

पास में रखे फोम और रैक्सीन ने आग पकड़ ली. देखते ही देखते आग तीसरी मंजिल तक पहुंच गई. ऊंची–ऊंची लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया. इमरान बाहर पहुंचे तो कारखाना समेत पूरा मकान आग की चपेट में था.

उन्होंने सबसे पहले परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला. इस दौरान इलाकाई लोगों ने बाल्टी में पानी भर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें तेज होती गई.

करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया: इमरान ने मामले की जानकारी डॉयल–112 व फायर ब्रिगेड को सूचना दी. इसके बाद फजलगंज और किदवई नगर फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कारखाने का शटर तोड़कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया.

वहीं, घटना की जानकारी पर एसीपी बाबूपुरवा और थाना प्रभारी भी पहुंचे. फायर बिग्रेड कर्मियों ने करीब एक घंटे में आग बुझाई. इमरान के मुताबिक, आग से दुकान में रखा करीब दो लाख रुपये का माल और घर का सामान जलकर राख हो गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *