दिल्ली ही नहीं यूपी में भी रावण के साथ जलेगा ‘कॉकरोच’ का पुतला, विरोध का अनूठा अंदाज

Spread the love

दिल्ली ही नहीं UP के मुजफ्फरनगर जिले के नुमाइश मैदान में दशहरे पर इस बार दशानन रावण के साथ 30 फुट ऊंचे कॉकरोच का पुतला भी जलाया जाएगा. इस अनूठे आयोजन के जरिए ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के विरोध में व्यंग्यात्मक संदेश देने की तैयारी है. रावण दहन के पारंपरिक आयोजन के बीच कॉकरोच के पुतले ने राजनीतिक संकेतों को भी चर्चा में ला दिया है. इसको काफी चर्चा है. वहीं दरअसल इस तरह के विरोध प्रदर्शन की खबर दिल्ली से पहले आ चुकी है. इस दशहरे पर दिल्ली के रामलीला मैदान में इसबार रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों के साथ ही कॉकरोच जनता पार्टी का पुतला भी जलाया जाएगा.

दिल्ली की श्री केशव राम लीला कमेटी ने इसकी तैयारी भी कर ली है। श्री केशव रामलीला समिति’ ने कहा है कि कॉकरोच गंदगी का प्रतीक है और इस पहल का मकसद ‘स्वच्छ भारत’ और ‘स्वच्छ दिल्ली’ जैसे सफाई के अभियानों के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है.

मुजफ्फरनगर में 30 फुट ऊंचा कॉकरोच पॉर्टी का पुतला भी बनाया गया: वहीं मुजफ्फरनगर के नुमाइश मैदान में 60, 55 और 50 फुट ऊंचे रावण के पुतले तैयार किए गए हैं. इनके साथ 30 फुट ऊंचा कॉकरोच पॉर्टी का पुतला भी बनाया गया है. ऋषिकेश से आए कारीगरों ने इन पुतलों को तैयार किया है. जहां रावण के पुतले का दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होगा, वहीं कॉकरोच के पुतले को एक अलग तरह के विरोध और व्यंग्य के रूप में देखा जा रहा है.

विरोध का संदेश भी दिया जा रहा: इस संबंध में श्रीराम सेवा दल के कोऑर्डिनेटर विशाल डूमडा ने बताया कि एक राजनीतिक दल कॉकरोच के नाम से देशभर में गंदगी फैलाने और अराजकता का माहौल पैदा करने में लगी है. इससे निजात मिलनी चाहिए. इसी विचार के तहत कॉकरोच का पुतला तैयार कराया गया है. आयोजकों के इस बयान से स्पष्ट है कि पुतले का दहन केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं, बल्कि इसके माध्यम से विरोध का संदेश भी दिया जा रहा है.

रावण दहन के साथ प्रतीकात्मक विरोध: श्रीराम सेवा दल के कोऑर्डिनेटर विशाल डूमडा ने यह भी बताया कि विजयादशमी पर इससे पहले भी कोविड महामारी, भ्रष्टाचार और आतंकवाद जैसी समस्याओं के प्रतीकात्मक पुतलों का दहन किया जा चुका है. इस बार कॉकरोच के पुतले को शामिल कर विरोध को एक नया प्रतीक दिया है. हालांकि, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का सीधे तौर लेने से आयोजक मंडल परहेज कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *