Video: बुलंदशहर में 69 साल के ‘बुलंद बुजुर्ग’ का रामलीला में हैरतअंगेज स्टंट, 60 फीट की ऊंचाई से लगाई छलांग

Spread the love

UP के बुलंदशहर में खुर्जा क्षेत्र के रामलीला मैदान में रामलीला महोत्सव के दौरान 69 वर्षीय रामप्रसाद तिवारी ने हैरतअंगेज स्टंट दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया. उन्होंने करीब 60 फीट की ऊंचाई से आग लगाकर छलांग लगाने का प्रदर्शन किया. उनके इस साहसिक करतब को देखने के लिए मैदान में मौजूद दर्शकों की निगाहें उन पर टिकी रहीं.

खुर्जा के जंक्शन रोड स्थित रामलीला मैदान में रामलीला महोत्सव चल रहा है. यहां पर प्रतिदिन रामलीला का मंचन किया जा रहा है. दशहरा के दिन रावण दहन हुआ। जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे. वहीं रामलीला के दौरान 69 वर्षीय रामप्रसाद तिवारी द्वारा किए गए खुद को आग लगाकर 60 फीट ऊंचाई से पानी में कूदने के स्टंट ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया.

दर्शकों में उत्सुकता और रोमांच का माहौल बना रहा: 69 वर्ष की उम्र में रामप्रसाद तिवारी द्वारा इस तरह का प्रदर्शन करना लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा. उनके करतब को देखकर दर्शकों में उत्सुकता और रोमांच का माहौल बना रहा. रामलीला कमेटी के प्रधान आशीष गोयल ने बताया कि इस प्रकार का स्टंट प्रत्येक वर्ष किया जाता है. महोत्सव के दौरान कवि सम्मेलन, भजन संध्या आदि अन्य कार्यक्रम भी किए जाते हैं. जिन्हें देखने के लिए लोगों को भीड़ उमड़ती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *