जेल से छूटते ही कॉकरोच सौरव दास ने फिर उगला ज़हर, किया नया ऐलान

Spread the love

सौरव दास और आशुतोष रांका जेल से बाहर आ चुके हैं. इसके साथ ही कॉकरोच जनता पार्टी ने संकेत दिए हैं कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ उनका प्रदर्शन रुका नहीं है. खुद पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके भी इस संबंध में एक वीडियो जारी कर चुके हैं. हालांकि, उन्होंने अब तक ऐलान नहीं किया है कि CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अगला कदम क्या होगा.

कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट की फटकार के बाद एसईएम की अदालत ने सात दिन की न्यायिक हिरासत के बाद रिहा कर दिया. हाईकोर्ट ने बुधवार को सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत में दखल देने से इनकार कर दिया. अदालत ने कहा कि वे विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के फैसले का इंतजार करें.

सौरव दास का 9 दिन के बाद पहला पोस्ट: सौरभ दास ने बुधवार रात करीब 9 दिनों के बाद एक्स पर पहला पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा, ‘ज्ञानू मस्ट गो’। दरअसल, इसका इस्तेमाल सीजेपी ज्ञानेश कुमार के लिए करती है. वहीं, दीपके की तरफ से शेयर किए गए वीडियो में रांका और दास दोनों नजर आ रहे हैं. वह वीडियो में कह रहे हैं कि भारत माता की जय और इंकलाब जिंदा बाद, ज्ञानेश कुमार को जाना होगा.

अभिजीत दीपके ने मिलकर रणनीति बनाने की कही थी बात: हाल ही में दीपके ने कहा था कि सीजेपी के दोनों नेताओं के बाहर आने के बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी. उन्होंने कहा था, ‘आशुतोष रांका और सौरव दास के बाहर आने का बाद हम दोबारा मिलेंगे और दोबारा रणनीति बनाएंगे. हम देखेंगे कि इसको कैसे अब आगे ले जा सकते हैं क्योंकि जो हमने पिछले दिनों में देखा कि कैसे लोगों को गैर कानूनी तरीके से हिरासत में लिया जा रहा है. एक तरीके से हमें घबराने की कोशिश की जा रही है.’

CJP का अगला प्रदर्शन कब है? फिलहाल, इसे लेकर औपचारिक रूप से पार्टी ने कुछ नहीं कहा है. न ही रणनीति के बारे में बताया गया है. संभावनाएं जताई जा रहीं हैं कि रांका और दास के बाहर आने के बाद सीजेपी जल्द ही बैठक कर सकती है. इससे पहले पार्टी ने 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन का ऐलान किया था और बाद में कनॉट प्लेस के पास सेंट्रल पार्क में तिरंगा फहराने की घोषणा की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *