जेल में आजम से मिले अखिलेश यादव, सपा प्रमुख बोले- यह सियासी नहीं, इमोशनल मुलाकात

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की रामपुर जेल में पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां से मुलाकात शुरू हो गई है. अखिलेश यादव आजम खां से मिलने के लिए जेल पहुंचे हैं. जेल के अंदर दोनों नेताओं की करीब एक घंटे तक बात हुई. आजम से मिलकर जेल से बाहर आए अखिलेश यादव ने कहा- आजम खान से मुलाकात राजनीतिक नहीं बल्कि इमोशनल है. दोनों नेताओं की इस मुलाकात पर राजनीतिक हलकों की नजरें टिकी हैं. जेल के बाद वह उनके आवास पर भी जाएंगे.

सपा प्रमुख ने कहा कि आजम खान से उनका रिश्ता बहुत पुराना है. वह पहली बार रामपुर आकर उनसे नहीं मिले हैं. उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी फर्जी मुकदमे लगाने का हथियार बनते हैं, लेकिन अब धीरे-धीरे अधिकारी भी साथ छोड़ रहे हैं.

आजम से मुलाकात के बाद वह उनके घर भी जाएंगे: अखिलेश यादव की एक साल के भीतर आजम खान से यह तीसरी मुलाकात है. इससे पहले 9 अक्टूबर 2025 को अखिलेश रामपुर में आजम खान से मिलने पहुंचे थे. इसके बाद 7 नवंबर 2025 को आजम खान उनसे मिलने लखनऊ पहुंचे थे.

करीब दो महीने पहले शिवपाल यादव ने भी जेल में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला से मुलाकात की थी. इसके बाद वह आजम खान के घर पहुंचे और तंजीन फातिमा से भी मिले थे.

आजम खान अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ पैन कार्ड मामले में रामपुर जेल में बंद हैं. एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने इस मामले में दोनों को सात-सात साल की सजा सुनाई है. आजम खान ने हाईकोर्ट में अपील की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *