वाराणसी में 4 मंजिला दो बिल्डिंग में भीषण आग, 3 km दूर से दिखे धुएं के गुबार

Spread the love

वाराणसी में गुरुवार दोपहर 2 बजे 4 मंजिला दो बिल्डिंग में भीषण आग लग गई. आग ग्राउंड फ्लोर पर झाड़ू और पेंट की दुकान से भड़की. देखते ही देखते आग ने बगल की ज्वैलरी शॉप को चपेट में ले लिया. इन दोनों बिल्डिंग के ऊपर 3-3 फ्लोर के 2 गेस्ट हाउस चल रहे थे.

आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं. धुएं का गुबार 3 km दूर से दिखाई दिया. इस दौरान एक युवक पहली मंजिल पर फंस गया। जिसे दमकलकर्मियों ने सीढ़ी लगाकर सुरक्षित उतार लिया. एक व्यक्ति के गेस्ट हाउस में फंसने का वीडियो सामने आया है.

हालांकि, वह रेलिंग के सहारे बगल वाली बिल्डिंग में कूद गया. मौके पर भारी पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां पहुंचीं. डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने पर रास्तों को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया. घटना गोदौलिया चौराहे की है. यहां से काशी विश्वनाथ मंदिर सिर्फ 500 मीटर और नमो घाट 2 किलोमीटर दूर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *