सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता में भर्ती

Spread the love

UP के गाजीपुर से सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार देर रात उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया. गेस्ट्रो मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों की निगरानी इलाज चल रहा है. अल्ट्रडाउंड और खून की जांच कराई गई हैं. अफजाल को शुक्रवार को गाजीपुर में पेट दर्द और उल्टियां हुई थी. शरीर में पानी की कमी और घबराहट बढ़ने पर परिजन उन्हें एंबुलेंस से लखनऊ लेकर पहुंचे. रात करीब 12 बजे उन्हें मेदांता के गेस्ट्रो मेडिसिन वार्ड में भर्ती कराया गया.

मेदांता लखनऊ के मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर राकेश कूपर के मुताबिक, अफजाल अंसारी को रात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों की टीम उनकी जांच और उपचार में जुटी है. उन्हें विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया है। अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ने की जानकारी उनके भतीजे और मऊ सदर विधायक अब्बास अंसारी ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की. उन्होंने समर्थकों से उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआ की अपील की.

अपने पोस्ट में अब्बास अंसारी ने लिखा, ‘ बड़े अब्बा जनाब अफ़ज़ाल अंसारी साहब (सांसद गाज़ीपुर) की तबियत अचानक ख़राब हो गयी है,लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल मे एडमिट हैं. आप सभी से दुआओं, प्रार्थनाओं की गुज़ारिश है.’ वहीं, मेदांता के मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर राजेश कपूर ने बताया कि अफजाल अंसारी की जांच रिपोर्ट आने बाद मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाएगा.

गौरतलब है कि अफजाल बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के बड़े भाई हैं. वर्तमान में वह गाजीपुर लोकसभा सीट से सपा के सांसद हैं. वह पांच बार मोहम्मदाबाद सीट से विधायक और तीन बार गाजीपुर सीट से सांसद रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *