बीच सड़क रखा बिस्तर और कंबल, थिनर छिड़ककर लगाई आग; फिर खुद भी बैठ गया बिजली कर्मी

Spread the love

UP के सोनभद्र में एक बिजलीकर्मी ने दिलदहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया है. घर के अंदर से उसने पहल बिस्तर और कंबल आदि सड़क पर रखा. उस पर थिनर छिड़का। इसके बाद खुद भी बिस्तर पर बैठ गया और अपने ऊपर भी थिनर छिड़कने के बाद बिस्तर में आग लगा ली. आग की लपटे तेज हुईं तो चीख पुकार मची. आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और बिजलीकर्मी को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई. घटना शक्तिनगर थाना क्षेत्र में हुई है. बताया जा रहा है कि नशे की हालत में परिजनों से विवाद के बाद उसने वारदात को अंजाम दिया है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार की रात में बांसी गांव निवासी बिजलीकर्मी अशोक गुप्ता (50) नशे की हालत में घर पहुंचा. नशे की हालत में घर पहुंचते ही उसका परिजनों से विवाद हो गया. विवाद होने के बाद अशोक गुस्से में आ गया और अपना बिस्तर व कपड़ा लेकर घर के बाहर वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर आ गया और सड़क पर बस्तिर, कबंल आदि को थिनर से जलाकर उसी पर बैठ गया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया.

उसे आग में जलते देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग को बुझाया. तबतक अशोक लगभग अस्सी प्रतिशत जल गया था. परिजन उस लेकर अस्पताल लेकर गये जहां डाक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया. परिजन उसे लेकर वाराणसी के लिए निकले थे लेकिन बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. उसके बाद परिजन शव लेकर वापस आ गए.

रविवार की सुबह जानकारी होने पर ग्राम प्रधान ने शक्तिनगर थाने पर सूचना दी. सूचना पाकर मौक पर पहुंंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *