मैनपुरी के बेवर में सुबह-सुबह साइकिल से राशन लेने जा रहे तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया. तीनों की ही मौके पर मौत हो गई. तीनों ही राशन का सामान लेने के लिए घर से जा रहे थे. अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीनों की लाशें हाईवे पर बिखर गईं. सूचना मिलते ही पुलिस और गांव के लोग मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
बताया गया है कि बेवर के खाकेताल निवासी सिंहलाल सिंह शाक्य, खेम करन सिंह और विनोद कुमार सिंह शनिवार सुबह साइकिल से सामान लेने के लिए जा रहे थे. विद्या कोल्ड स्टोर के सामने तीनों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया. हादसा इतना भीषण था कि तीनों की साइकिल चकनाचूर हो गईं और शव हाईवे पर बिखर गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई.
जानकारी पर परिवार के लोग और ग्रामीण भी मौके पर आ गए. तीनों के शवों को देख परिवार के लोगों में कोहराम मच गया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसा किस वाहन से हुआ ये जानकारी नहीं हो सकी है.















Leave a Reply