उमर अब्दुल्ला ने ली जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ, अखिलेश यादव भी पहुंचे

Spread the love

नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला आज (बुधवार) सुबह 11:30 बजे जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की दूसरी बार शपथ ले ली. इसके साथ ही वे इस केंद्र शासित राज्य के पहले सीएम बन गए. कार्यक्रम श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर में हुआ. उनके साथ नौ मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है.

कांग्रेस को एक मंत्री और डिप्टी स्पीकर पद मिल सकता है. मंत्री पद के लिए प्रदेश अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा और महासचिव गुलाम अहमद मीर का नाम चल रहा है. हालांकि, कांग्रेस ने 15 अक्टूबर को ही मीर को कांग्रेस विधायक दल के नेता नियुक्त किया है, इसलिए उनके मंत्री बनने की संभावना कम है. वहीं, निजामुद्दीन भट को डिप्टी स्पीकर बनाया जा सकता है.

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि, NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले और CPI नेता डी राजा जम्मू-कश्मीर के मनोनीत मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए श्रीनगर पहुंचे हैं. 

NC-कांग्रेस गठबंधन को 48 सीटें

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद हुए विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन को जीत मिली है। 90 सीटों में से नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 42 और कांग्रेस ने 6 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं, बीजेपी 29 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने में सफल रही. महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी इस चुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *