बहराइच हिंसा में 5 आरोपी गिरफ्तार, एनकाउंटर में दो को लगी गोली, नेपाल भागने की फिराक में थे

Spread the love

 के बहराइच जिले में हुई हिंसा के 2 आरोपियों का एनकाउंटर हो गया है. आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे. घटना वाले दिन से पुलिस इनके पीछे लगी हुई थी. आज पुलिस को इनकी लोकेशन हाथ लगी, जिसके बाद इनको ट्रैक किया गया. जिन आरोपियों का एनकाउंटर हुआ उनके नाम सरफराज उर्फ रिंकू और फहीम हैं. ये दोनों मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद के बेटे हैं. 

वहीं, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने बताया कि अभी कैजुअल्टी की जानकारी नहीं है, लेकिन पुलिस द्वारा पांच आरोपी पकड़े गए हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 5 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं और एनकाउंटर में दो को गोली लगी है. नेपाल सीमा के पास हांडा बसेहरी नहर के पास का मामला है. 

दावा किया जा रहा है कि दोनों आरोपी बहराच हिंसा में मारे गए रामगोपाल मिश्रा की हत्या में शामिल थे. इन्होंने ही साथियों संग मिलकर रामगोपाल पर गोली चलाई थी. घटना के वक्त के कुछ वीडियोज सामने आए हैं, जिनमें अब्दुल हामिद की छत पर चार से पांच लोग नजर आ रहे हैं. इसी छत पर रामगोपाल को गोली मारी गई थी. 

सम्बंधित ख़बरें

बहराइच हिंसा के आरोपियों का एनकाउंटर, ADG अमिताभ यश ने क्या बताया? 

बहराइच हिंसा में मारे गए रामगोपाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट क्या कहती है? जानिए दावों का सच 

बहराइच हिंसा: मुख्य आरोपी परिवार समेत नेपाल भागा 

बहराइच: रामगोपाल का आखिरी वीडियो! छत पर चढ़कर उतार रहा था झंडा, तभी…  

बवाल से लेकर रामगोपाल पर फायर‍िंग तक, देखें बहराइच हिंसा के 3 Videos 

बहराइच में ऐसे भड़की थी हिंसा 

आपको बता दें कि बहराइच के थाना हरदी क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव निवासी रामगोपाल मिश्रा बीते रविवार की शाम करीब 6 बजे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए निकले जुलूस में शामिल था. ये जुलूस जब महराजगंज बाजार में समुदाय विशेष के मोहल्ले से गुजर रहा था तो दो पक्षों में कहासुनी हो गई. आरोप है कि इस दौरान छतों से पत्थर फेंके जाने लगे, जिससे विसर्जन में भगदड़ मच गई.

Advertisement

इस बीच रामगोपाल को एक घर की छत पर गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई. रामगोपाल की मौत की खबर के बाद महराजगंज कस्बे में बवाल शुरू हो गया. आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के घर समेत कई वाहनों में तोड़फोड़ की और उसमें आग लगा दी. हिंसा के दौर अगले दिन भी जारी रहा. जिसके चलते जिले में भारी पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी. खुद सीएम योगी ने मामले का संज्ञान लिया. फिलहाल, हालात सामान्य हैं.   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *