कार्तिक मास आज से शुरू: अगले 30 दिन में करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली, छठ समेत कई महापर्व

Spread the love

हिंदू कैलेंडर का आठवां महीना कार्तिक मास जगत के पालनहार भगवान विष्‍णु को समर्पित है. इसी महीने के शुक्‍ल पक्ष की एकादशी तिथि को भगवान विष्‍णु योगनिद्रा से जागते हैं और फिर से संसार का संचालन संभालते हैं. फिर अगले दिन तुलसी विवाह रचाया जाता है. इससे पहले कार्तिक अमावस्‍या पर दिवाली और छठ महापर्व मनाया जाता है. कार्तिक महीने की शुरुआत में ही सुहागिनों का पर्व करवा चौथ पड़ता है. देखें कार्तिक महीने के सभी व्रत-त्‍योहार की सूची-

कार्तिक मास व्रत-त्योहार लिस्‍ट  

18 अक्टूबर 2024 से कार्तिक माह प्रारंभ 

20 अक्टूबर 2024 – करवा चौथ और व्रकतुंड संकष्टी चतुर्थी 

21 अक्टूबर 2024 – रोहिणी व्रत और वासुपूज्य स्वामी की पूजा  

24 अक्टूबर 2024 – अहोई अष्टमी, कालाष्‍टमी और राधा कुंड स्नान 

28 अक्टूबर 2024 – रमा एकादशी और गोवत्स द्वादशी

29 अक्टूबर 2024 – धनतेरस और यम दीपम एवं कार्तिक प्रदोष व्रत 

30 अक्टूबर 2024 – काली चौदस या नरक चौदस और हनुमान पूजा 

30 अक्टूबर 2024 – मासिक शिवरात्रि 

31 अक्टूबर 2024 – काली पूजा 

1 नवंबर 2024 – कार्तिक अमावस्‍या, दिवाली महापर्व और केदार गौरी व्रत 

2 नवंबर 2024 – गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पूजा 

3 नवंबर 2024 – यम द्वितीया और भैया दूज 

5 नवंबर 2024 – विनायक चतुर्था और छठ महापर्व का नहाय खाय से प्रारंभ

6 नवंबर 2024 – खरना और लाभ पंचमी 

7 नवंबर 2024 – संध्या अर्घ्य छठ पूजा 

8 नवंबर 2024 – सुबह का अर्घ्य और गोपाष्टमी 

9 नवंबर 2024 – अक्षय नवमी और मासिक दुर्गाष्टमी 

10 नवंबर 2024 – जगद्धात्री पूजा 

12 नवंबर 2024 – देवउठनी एकादशी 

13 नवंबर 2024 – तुलसी विवाह और कार्तिक मास का दूसरा प्रदोष व्रत 

14 नवंबर 2024 – बैकुंठ चतुर्दशी

15 नवंबर 2024 – देव दीपावली, मणिकर्णिका स्नान और गुरु नानक जयंती 

16 नवंबर 2024 – कार्तिक पूर्णिमा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *