प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरे कार्यकाल के दूसरे प्रवास पर रविवार को वाराणसी पहुंच गए हैं. सबसे पहले पीएम मोदी ने आर जे शंकरा आई हास्पिटल का उद्घाटन किया है. पीएम मोदी इस बार अपने संसदीय क्षेत्र को 3344 करोड़ का दिवाली गिफ्ट देंगे. इन प्रोजेक्ट से स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, धर्म, पर्यटन से रोजगार, आवास, विमानन जैसी आधुनिक सुविधाओं को मजबूती मिलेगी.
पीएम मोदी के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे.
पीएम मोदी के हाथों लोकार्पित हरिपुर स्थित आर झुनझुनवाला शंकरा सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल में मरीजों से होने वाली आय से जरूरतमंद गरीबों आंखों की नि:शुल्क सर्जरी की जाएगी। यह अस्पताल देश में शंकरा का 14वां अस्पताल है, जो हर साल 30 हजार गरीब मरीजों की निःशुल्क आई सर्जरियां करेगा। इस आई केयर सुविधा की स्थापना 110 करोड़ रुपये की लागत से हुई है। यहां पर एक साल में नौ ऑपरेशन थिएटर है। एक साल में 30 हजार सर्जरियां करने की क्षमता है।
इससे पहले पीएम मोदी वाराणसी एयरपोर्ट से हरहुआ के हरिहरपुर और वहां से सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम सड़क मार्ग से ही जाएंगे. एयरपोर्ट से हरिहरपुर जाते समय जगह जगह उनका स्वागत हो रहा है. लोग फूलों की वर्षा कर रहे हैं। इस काफिला काफी धीमी गति से गुजर रहा है. पीएम मोदी लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन भी कर रहे हैं.
बाबतपुर वाराणसी से सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद दूसरी बार आशीर्वाद लेने पहुंचे. वहीं, दूसरी बार काशी को 3200 करोड़ से अधिक की बड़ी सौगात देने के लिए रविवार को एयरपोर्ट पर दोपहर 13:31 बजे पहुंचे. वाराणसी एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए 2870 करोड़ रुपये की सौगात देने पहुंचे हैं. प्रधानमंत्री दोपहर 13:40 बजे सड़क मार्ग द्वारा शहर के लिए प्रस्थान किए. इस दौरान उन्होंने कार्यरताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया.















Leave a Reply