बहराइच के सुजौली रेंज में मवेशी चराने गए युवक को बाघ ने निवाला बना लिया है. जंगल के किनारे रविवार को शाम उसका क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया है. पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है. हमले में किसान की मौत को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है. पुलिस संग वनकर्मी गांव में पहुंचे हैं. बाघ के हमले को देखते हुए ग्रामीणों को सतर्क किया गया है. कतर्नियाघाट के डीएफओ, बी शिवशंकर ने कहा कि जंगल के अंदर बाघ ने हमला किया है, जिसमें युवक की मौत हुई है. बाघ के मूवमेंट को देखते हुए ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है.
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज से ग्राम पंचायत त्रिलोकीगौढ़ी लगा हुआ है. रविवार को दोपहर गांव के रहने वाले 45 वर्षीय रत्तीराम पुत्र गुरुवचन मवेशी चराने के लिए निकला था. देर शाम घर न लौटने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई. सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई। खोजबीन करने के लिए ग्रामीण जंगल के पास गए तो क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया. बाघ के हमले में किसान की मौत होने की खबर पर रेंजर वनकर्मियों संग मौके पर पहुंचे. वनकर्मियों के पहुंचने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर किया. इसको देखते हुए सुजौली पुलिस को भी बुलाया गया. बाघ के मूवमेंट को देखते हुए ग्रामीणों को उधर न जाने के निर्देश दिए गए हैं. वन कर्मियों को निगरानी के लिए लगाया गया है.
दरवाजे पर बैठी महिला पर तेंदुए ने हमला कर किया घायल, मुश्किल से बची
जानमहराजगंज में सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के मधवलिया जंगल किनारे आबादी में निकले तेंदुए ने अपने दरवाजे पर बैठी महिला पर हमला कर दिया. महिला के मुंह पर तेंदुए ने पंजे से झपट्टा मारा. महिला ने साहस दिखाते हुए पास पड़े ईंट को तेंदुए पर चलाकर शोर मचाया। शोर सुनकर तेंदुआ भागा और मुश्किल से महिला की जान बची. इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत बन गई है.
मधवलिया रेंज के जंगल से सटे कई गांवों में तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों में डर का माहौल है. तेंदुआ करीब एक महीने के अंदर ही कई पालतू मवेशियों को शिकार बना चुका है. रविवार की रात मधवलिया जंगल से सटे ग्राम सुकरहर में शिकार की खोज में तेंदुआ आबादी क्षेत्र में पंहुच गया. गांव के किनारे घर के दरवाजे पर बैठी महिला रसीदुन पत्नी अहमद अली पर तेंदुए ने हमला बोल दिया. गनीमत रही कि लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की तरफ भाग निकला. तेंदुए के हमले से आसपास के गांवों के लोग दहशत में आ गए. गनीमत रही कि महिला को मामूली चोटे लगी हैं.















Leave a Reply