कानपुर में तेज रफ्तार गाड़ी ने MR को कुचला:5 फीट उछलकर सड़क पर गिरा, 8 मी. दूर तक घिसटा

Spread the love

कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में रविवार सुबह यशोदानगर के पास हाईवे पर बाइक अनियंत्रित होकर गिरने के बाद तेज रफ्तार वाहन ने दवा कंपनी के कर्मचारी सूरज मिश्रा (40) को कुचल दिया. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस से कांशीराम अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार मूलरूप से प्रयागराज निवासी सूरज मिश्रा विराट नगर, नौबस्ता में परिवार के साथ रहते थे.

बताया जा रहा है कि टक्कर लगने से वह करीब पांच फीट उछलकर सड़क पर गिरा और घिसटते हुए आठ मीटर दूर तक चला गया. उसे कांशीराम अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एमआर ने रास्ते में गड्ढा देखकर अपनी बाइक की रफ्तार धीमी की थी, इसी बीच पीछे से आ रहे वाहन ने टक्कार
मारी.

वह एक दवा कंपनी में काम करते थे. रविवार सुबह करीब 5:45 बजे वह नौबस्ता से भौंती जाने वाले हाईवे पर यशोदानगर के पास पहुंचे थे. तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई. इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन उन्हें कुचलते हुए निकल गया. हादसे में उनकी मौत से परिवार में मातम छा गया. सूचना पर पहुंची नौबस्ता पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

दशहरा की छुट्‌टी पर घर जा रहा था: हादसे में मरे युवक सूरज मिश्रा (26) मूलरूप से प्रयागराज के इस्माइलगंज का रहने वाला था. ALKEM लिमिटेड कंपनी में एमआर था. कानपुर में नौबस्ता के जरौली फेस-1 में अपने रिश्तेदार के यहां रह रहा था. दशहरा की छुट्टी होने के कारण वह बाइक से अपने वह नौबस्ता से रामादेवी फ्लाईओवर से जा रहा था.

परिवार में कमाने वाला अकेला, फरवरी में शादी तय थी: हादसे की जानकारी मिलने पर सूरज के चचेरे भाई जयशिव मिश्रा अस्पताल पहुंचे. उन्होंने बताया कि सूरज के पिता राजीव मिश्रा किसान हैं. परिवार में मां कुसुम और छोटा भाई नितिन मिश्रा है. वह अपने परिवार में नौकरी करने वाला इकलौता सदस्य था। खुद ही परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी संभाल रहा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *