एयर इंडिया का विमान हवा में घूम रहा: 140 यात्री फंसे, शारजाह के लिए भरी थी उड़ान

Spread the love

केरल के त्रिची में एयर इंडिया का एक विमान (फ्लाइट नंबर AXB613) तकनीकी खराबी के कारण दो घंटे से हवा में चक्कर लगा रहा है. यह विमान त्रिची से शारजाह के लिए उड़ान भर रहा था और इसमें 140 यात्री सवार हैं. तकनीकी समस्या की जानकारी मिलने पर एयरपोर्ट पर सुरक्षा उपायों के तहत कई एंबुलेंस तैनात कर दी गई हैं. विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए सभी आवश्यक तैयारी की गई है. यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट प्राधिकरण ने स्थिति की निगरानी शुरू कर दी है। उम्मीद की जा रही है कि विमान जल्द ही लैंड करेगा.

इस घटना ने यात्रियों के बीच चिंता और बेचैनी बढ़ा दी है, जबकि एयरलाइन द्वारा स्थिति की लगातार अपडेट दी जा रही है. विमान का लैंडिंग प्रोसेस अब तक सुचारू रूप से चल रहा है. गोपालकृष्णन, एयरपोर्ट डायरेक्टर ने जानकारी दी कि त्रिची से शारजाह जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी समस्या (हाइड्रोलिक फेलियर) आई है. इसी वजह से त्रिची एयरपोर्ट पर उतरने से पहले फ्लाइट के ईंधन कम करने के लिए हवा में चक्कर लगाना पड़ रहा है. एयरपोर्ट पर 20 से अधिक एंबुलेंस और फायर टेंडर तैनात किए गए हैं, ताकि कोई बड़ी दुर्घटना न हो.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *