देशभर में दशहरा का जश्न, लाल किला ग्राउंड में पीएम मोदी ने धनुष से किया रावण दहन

Spread the love

आज देशभर में दशहरा का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर दिल्ली के माधव दास पार्क में ‘रावण दहन’ का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाग लिया। पीएम ने धनुष से तीर चलाकर रावण के पुतले का दहन किया.

असत्य पर सत्य की जीत के रूप में इस पर्व को मनाया जाता है. इसी दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था. विजयादशमी के दिन भगवान श्रीराम का विधिवत् पूजा की जाती है. इस दिन देशभर में शाम के समय रावण दहन भी किया जाता है. देशभर में दशहरे को बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है.

दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, नोएडा समेत पूरे देश में आज विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. रावण दहन का शुभ मुहूर्त आज शाम 5:53 से शुरू होकर 7:27 बजे तक है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजयादशमी के अवसर पर लाल किले के माधव दास पार्क में श्री धार्मिक रामलीला समिति द्वारा आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में ​शामिल हुए. मुंबई में भी शिवसेना के दोनों गुट दशहरा रैली का आयोजन कर रहे हैं. उद्धव ठाकरे की गुट वाली शिवसेना की दशहरा रैली शिवाजी पार्क में आयोजित हो रही है.

श्रीनगर के एसके स्टेडियम में हुआ ‘रावण दहन’

जम्मू-कश्मीर में दशहरा कार्यक्रम के हिस्से के रूप में श्रीनगर के एसके स्टेडियम में ‘रावण दहन’ किया गया.

पटना के गांधी मैदान में दशहरा समारोह

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना के गांधी मैदान में दशहरा समारोह में शामिल हुए,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *