ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में एक सौतेली मां ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं. उसने अपने पांच साल के सौतेले बच्चे के साथ जो किया सब हैरान हैं. 20 वर्षीय सौतेली मां ने अपने पांच वर्षीय बेटे की आंखों पर पट्टी और हाथ बांधकर कुएं में फेंककर उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए जब बताया तो हर कोई हैरान रह गया.
पीठ पर बांधा पत्थर
महिला ने बच्चे को कुएं में फेंकने से पहले उसके शरीर पर एक बड़ा पत्थर भी बांधा था. अधिकारी ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि महिला इस बात से खुश नहीं थी कि उसका पति उस लड़के को उसके बच्चे से भी ज्यादा प्यार करता था. यह घटना 11 अक्टूबर को राउरकेला शहर के पास रघुनाथपल्ली थानाक्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में हुई. अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार महिला मृत बच्चे के पिता की दूसरी पत्नी है.
सौतेले बेटे से पाना चाहती थी छुटकारा
आरोपी की पहचान 20 वर्षीय नौरी गुड़िया के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर अपने पति की पहली शादी से हुए बच्चे से छुटकारा पाना चाहती थी. 11 अक्टूबर को अपने पति के घर पर नहीं रहने का फायदा उठाते हुए उसने कथित तौर पर लड़के को पत्थर से बांध दिया और उसे कुएं में फेंक दिया.













Leave a Reply