दिल्ली के रोहिणी में CRPF स्कूल के पास तेज धमाका, टूट गए आसपास के घरों के शीशे

Spread the love

दिल्ली के रोहिणी स्थित प्रशांत विहार इलाके में सोमवार को धमाके की तेज आवाज सुनाई दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. यह धमाका केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के स्कूल की दीवार के पास हुआ. धमाके के तुरंत बाद धुएं का एक बड़ा गुबार देखा गया, जिससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए.

रोहिणी के डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि धमाके की असल वजह का पता लगाने के लिए एक्सपर्ट्स को बुलाया गया है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाका किस प्रकार का था और इसका स्रोत क्या है. डीसीपी ने कहा कि विशेषज्ञ टीम घटना की विस्तृत जांच कर रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट होगी.

आसपास के घरों-गाड़ियों के टूटे शीशे दिल्ली पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को मौके पर बुलाया है. एफएसएल की टीम धमाके के कारणों की जांच करेगी और यह स्पष्ट करेगी कि यह किसी प्रकार का हमला है या फिर कोई दुर्घटना.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है और जांच में सहयोग कर रही है. सूत्रों के अनुसार, धमाके की वजह से आसपास खड़ी गाड़ियों के शीशे टूट गए हैं. कुछ घरों के शीशे टूटने की भी जानकारी सामने आई है.

सिलेंडर ब्लास्ट का भी हो सकता है कारण CRPF स्कूल के पास कई दुकानें भी हैं, इसलिए संभावना जताई जा रही है कि यह धमाका किसी सिलेंडर ब्लास्ट का परिणाम हो सकता है. हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची मौके पर आग की आशंका के चलते फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई है. फिलहाल इलाके को घेर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *