MP के जबलपुर में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया के F6 में भीषण बम ब्लास्ट हुआ है जिसमे एक दर्जन के करीब कर्मचारी गंभीर रूप घायल हुए हैं. दो लोगो के मौत की भी सूचना आ रही है. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है. घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. घायलों को खमरिया अस्पताल में भर्ती किया गया है. फैक्ट्री प्रबंधन ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.
ब्लास्ट फैक्ट्री के एफ-6 सेक्शन के बिल्डिंग नंबर 200 में हुआ है. आयुध निर्माणी खमरिया की जीएम सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. हालांकि अधिकारी अभी मीडिया से कुछ भी जानकारी साझा नहीं कर रहे हैं. सूचना पर कैंट विधानसभा के विधायक अशोक रोहाणी घायलों को देखने के लिए आयुध निर्माणी, खमरिया स्थित अस्पताल पहुंचे हैं.
जानकारी के अनुसार, जबलपुर की सुरक्षा संस्थान आयुध निर्माण खमरिया में मंगलवार सुबह भीषण ब्लास्ट हो गया जिसमें दो लोगो के मौत की सूचना है. वहीं एक दर्जन के करीब कर्मचारी झुलस गए हैं. तीन की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि बम फिलिंग के दौरान यह हुआ धमाका हुआ है.

जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री के एफ-6 सेक्शन में बम फिलिंग का काम चल रहा था. इसी दौरान हाइड्रोलिक सिस्टम में अचानक ब्लास्ट हो गया. धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज पांच किलोमीटर तक सुनाई दी. घटना के बाद घायल कर्मचारियों को ओएफके अस्पताल ले जाया गया. जहां से गंभीर हालत वाले कर्मचारी रणधीर, श्यामलाल और चंदन को निजी अस्पताल रेफर किया गया. ब्लास्ट कैसे और किसकी लापरवाही की वजह से हुआ,इसकी जांच शुरू कर दी गई है.
















Leave a Reply