अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने ओपनिंग डे के कलेक्शन के मामले में ‘केजीएफ चैप्टर 2’ और ‘बाहुबली 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पछा़ड़ दिया है. इतना ही नहीं, एक नया रिकॉर्ड भी बनाया है. आइए आपको बताते हैं कि फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है.

इन फिल्मों को पछाड़ा: Sacnilk की मुताबिक, पहले दिन प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली 2’ ने 121 करोड़ रुपये और यश की फिल्म ‘केजीएफ 2’ ने 116 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने रात 9 बजे तक 132.27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. मतलब ‘पुष्पा 2’ ने ‘केजीएफ 2’ और ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ दिया है.
बनाया नया रिकॉर्ड: ‘पुष्पा 2’ ने गुरुवार के दिन तेलुगू और हिंदी, दोनों भाषाओं में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है. रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय सिनेमा के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी फिल्म ने एक ही दिन में दो अलग-अलग भाषाओं में 50-50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की हो.
















Leave a Reply