बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर बाइक सवारों की 5 राउंड फायरिंग, ड्राइवर घायल; लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

Spread the love

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग हुई है. इस घटना में एक फैन और एक्टर के ड्राइवर के घायल होने की खबर सामने आई है.टाइगर पर जुहू में फायरिंग की गई है. गोलीबारी का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है. फिलहाल हमले में टाइगर एकदम सुरक्षित बताए जा रहे है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ अपनी कार से फुटबॉल खेलकर लौट रहे थे. जब वह जुहू के पुष्पा पार्क इलाके के पास पहुंचे तो वहां उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ जमा थी. तभी एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग वहां पहुंचे. हमलावरों ने बिना किसी कहासुनी के अचानक टाइगर की गाड़ी पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं.

अचानक हुए इस हमले में टाइगर के ड्राइवर और पास में मौजूद एक ऑटो-रिक्शा वाले को भी गोलियां लगी हैं. घटना के तुरंत बाद घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया गया. मुंबई पुलिस का कहना है कि टाइगर सुरक्षित हैं। हमलावरों की तलाश की जा रही है.

लॉरेंस गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी: रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित और हरमन संधू ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली है. अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है. पोस्ट में लिखा है- हमने इसे समझाया था, इसको समझ नहीं आया. आज हमने इसको सही से समझा दिया है. मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में जो हमारी बात नहीं सुनेगा, या सलमान के साथ काम करेगा. अगला नंबर उसी का होगा.

फायरिंग की वजह साफ नहीं, CCTV खंगाल रही पुलिस: हमला क्यों हुआ, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की बाइक का नंबर और उनकी पहचान की जा सके. पुलिस चश्मदीदों के बयान दर्ज कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *