प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित है. इस दिन शिव जी की विशेष पूजा की जाती है जिससे प्रसन्न होकर महादेव भक्त को सुख समृद्धि में वृद्धि का आशीर्वाद देते हैं. महादेव की कृपा से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है और सुख के रास्ते खुलते हैं. प्रदोष व्रत की पूजा अर्चना करके जो भी साधक अन्न और धन समेत कई जरूरी चीजों का दान करता है उसे जीवन में किसी भी चीज की कोई दिक्कत या कमी नहीं होती. भोलेबाबा की कृपा व्यक्ति पर बनी रहती है. आइए जानें कि सावन 2025 का पहला प्रदोष व्रत कब है.
भौम प्रदोष व्रत की तिथि: वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 22 जुलाई को सुबह के 07 बजकर 05 मिनट पर शुरू होगी और 23 जुलाई को सुबह 04 बजकर 39 मिनट पर तिथि का समापन होगा. ऐसे में 22 जुलाई को भौम प्रदोष व्रत रखा जाएगा. पूजा करने के लिए शुभ मुहूर्त शाम के समय 07 बजकर 18 मिनट से 09 बजकर 22 मिनट तक होगा. हालांकि भोलेनाथ की पूजा किसी भी समय की जा सकती है. प्रदोष व्रत मंगलवार को है ऐसे में इसे भौम प्रदोष कहा जाएगा.
भौम प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 14 मिनट से लेकर 04 बजकर 56 मिनट तक होगा.
विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 44 मिनट से लेकर 03 बजकर 39 मिनट तक होगा.
गोधूलि मुहूर्त – शाम 07 बजकर 17 मिनट से लेकर 07 बजकर 37 मिनट तक होगा.
निशिता मुहूर्त – रात 12 बजकर 07 मिनट से लेकर 12 बजकर 48 मिनट तक होगा.
भगवान शिव के मंत्र: इस मंत्र का जाप करें- ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
इस मंत्र से होगी महादेव की कृपा नमामिशमीशान निर्वाण रूपं विभुं व्यापकं ब्रह्म वेद स्वरूपं।।
यह मंत्र है लाभकारी ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
नक्षत्र
17 जुलाई 2025 को अतिगण्ड सुबह के 09:29 तक फिर सुकर्मा योग. 17 जुलाई 2025 को नक्षत्र रेवती सुबह के 03:39 बजे, जुलाई 18 तक. 17 जुलाई 2025 को सूर्योदय 5:34 AM बजे.
आज का शुभ मुहूर्त
अभिजीत-11:59 am से 12:54 PM तक
विजय-02:23 PM से लेकर 03:27 PM तक
गोधूलि-07:23 PM से लेकर 07:45 PM तक
ब्रह्म मुहूर्त-04:10 AM से लेकर 05;09 AM तक
निशीथ काल- 05:43pm से लेकर 07:23 PM तक
संध्या पूजा-06:21 PM से लेकर 07:08 PM तक
राहुकाल और अशुभ समय
राहुकाल- 02:10 PM से लेकर 03:54 PM तक.
यम गण्ड – 5:55 AM से लेकर 7:34 AM
कुलिक – 9:14 AM से लेकर 10:53 AM तक.
दुर्मुहूर्त – 10:20 AM से लेकर 11:13 AM, 03:38 PM – 04:31 PM तक.
वर्ज्यम् – 04:14 PM से लेकर 05:45 PM तक
















Leave a Reply