मार्गशीर्ष पूर्णिमा कब? ये उपाय कर पाएं मां लक्ष्मी की कृपा, दूर होगा गृह क्लेश

Spread the love

सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का बहुत महत्व है. इस दिन लोग गंगा स्नान करते हैं और भगवान विष्णु संग मां लक्ष्मी की पूजा आराधना करते हैं. इस साल की आखिरी पूर्णिमा यानी मार्गशीर्ष पूर्णिमा 4 दिसंबर 2025 को है. मार्गशीर्ष पूर्णिमा मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए बहुत शुभ तिथि है. ऐसे में इस तिथि पर अगर कुछ उपाय किए जाएं तो देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद पाया जा सकता है. आइए इस कड़ी में जानें कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2025 का मुहूर्त क्या है और इस दिन कौन से उपाय करें.

मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2025 मुहूर्त: 4 दिसंबर 2025 को सुबह 08:37 बजे मार्गशीर्ष पूर्णिमा तिथि शुरू होकर 5 दिसंबर 2025 को सुबह 04:43 बजे पर तिथि समाप्त होगी.

स्नान दान का मुहूर्त- सुबह 05:10 से लेकर सुबह 06:04,

सत्यनारायण पूजा – सुबह 10:53 से लेकर दोपहर 01:29,

चंद्रोदय समय – दोपहर 04:34 बजे.

गृह क्लेश से छुटकारा पाने के लिए उपाय: घर में परिवार के सदस्य एक दूसरे से लड़ते रहते हैं, झगड़ा और तनाव की स्थिति बनी रहती है तो पूर्णिमा तिथि पर एक उपाय कर सकते हैं. पूर्णिमा तिथि पर भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें और विष्णु जी को सफेद चंदन का टीका लगाएं. गृह दोष दूर होगा और घर में शांति आएगी.

धन लाभ के लिए पूर्णिमा तिथि पर उपाय: पूर्णिमा के दिन विधि विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करें और लाल रंग के फूल माता को अर्पित करें. इसके साथ ही मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कनकधारा स्त्रोत का पाठ भी करें. मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर अपनी दया दृष्टि पूरे परिवार पर बनाए रखेंगी और धन की परेशानी दूर करेंगी.

बाधाओं को दूर करने का उपाय: भाद्रपद पूर्णिमा तिथि पर भगवान श्री हरि और माता लक्ष्मी की एक साथ सच्चे मन से पूजा करें. इससे जीवन की सभी बाधाओं का अंत होगा और सुख में वृद्धि होगी.

पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने का उपाय: मार्गशीर्ष पूर्णिमा तिथि पर अगर पीपल के पेड़ के नीचे आटे का दीपक बनाकर उसमें तिल के तेल से दीपक जलाए तो सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी और आर्थिक स्थिति सुधरेगी. यह उपाय सुबह के समय करे. इस उपाय से जीवन में सफलता के रास्ते खुल सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *