अलीगढ़ में सपा प्रमुख अखिलेश के हमशक्ल की चर्चा जोरों पर, वीडियो वायरल; 2027 में कर सकते चुनाव प्रचार

Spread the love

अनिल कुमार मीणा, अलीगढ़।
अलीगढ़ में इन दिनों सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का हमशक्ल सलाउद्दीन खासी चर्चा में है, सपा कार्यकर्ता सलाउद्दीन की शक्ल अखिलेश यादव से हूबहू मिलती है, सलाउद्दीन का कहना है कि जब से वो वायरल हुए है तब से लोग उनके घर आने लगे हैं,

अखिलेश यादव के हमशक्ल सलाउद्दीनसलाउद्दीन की इस राजनीतिक कहानी की शुरुआत सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी से मुलाक़ात से हुई, उन्होंने ही फोटो वायरल किया था. मजे की बात कि अब लोग उन्हें सलाउद्दीन नहीं, बल्कि अखिलेश भैया कहने लगे हैं, सलाऊदीन अब अखिलेश यादव के वेशभूषा में रहने लगे हैं, सलाउद्दीन अलीगढ़ के शाहजमाल तेलीपाड़ा के निवासी हैं.

जानकारी के अनुसार सलाउद्दीन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर खूब साझा किए जा रहे हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने सलाउद्दीन को लखनऊ बुलाया था. बताया जा रहा है कि उनकी सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात कराने की योजना थी, हालांकि किसी कारणवश अभी तक यह मुलाकात संभव नहीं हो सकी है.

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सलाउद्दीन आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार करते नजर आ सकते हैं. फिलहाल, उनका वायरल होना राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *