सनातन धर्म में हर घर के आंगन में तुलसी लगाने का महत्व है. धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से तुलसी का पौधा बेहद पवित्र माना जाता है. कहते हैं कि इस पवित्र पौधे में स्वयं मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का वास होता है. ऐसे में अगर तुलसी की पूजा सही तरीके से की जाए, तो घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. शास्त्रों में तुलसी में दीपक जलाने के कुछ ऐसे खास उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से किस्मत चमकती है और धन-धान्य की प्राप्ति होती है. यहां जानिए तुलसी के सामने दीपक जलाते समय कौन-सा उपाय आपको कई परेशानियों से निजात दिला सकता है.
तुलसी पूजा का महत्व: तुलसी पवित्रता, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है. यह पौधा वातावरण को शुद्ध करता है. हरा-भरा तुलसी का पौधा मन को भी शांति देता है. इसके साथ ही तुलसी का पौधा कई औषधीय गुणों से भरपूर है. शास्त्रों में तुलसी की जड़ों को भगवान शालिग्राम का स्वरूप माना गया है. इसलिए रोजाना तुलसी की पूजा करने से घर में खुशहाली और तरक्की बढ़ती है.
शाम के समय घी का दीपक जलाना बेहद शुभ: ज्योतिष शास्त्रों में तुलसी के नीचे दीपक जलाने को बेहद शुभ माना गया है. विशेष रूप से शाम के समय घी का दीपक जलाने से घर में शांति, सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक सुकून मिलता है. दीपक में थोड़ी सी हल्दी डालने से इसका शुभ फल कई गुना बढ़ जाता है. ऐसा करने से धन की कमी दूर होती है और आर्थिक स्थिति में सुधार आता है.
आटे के दीपक से मिलता है दोगुना लाभ: शास्त्रों के अनुसार, तुलसी के पौधे के नीचे आटे से बना दीपक जलाना बहुत पुण्यकारी होता है। रात में दीपक जलाने के बाद अगले दिन इसे गाय को खिलाना शुभ माना गया है. ऐसा करने से मां लक्ष्मी और मां अन्नपूर्णा दोनों का आशीर्वाद प्राप्त होता है. यह उपाय घर में धन, अन्न और समृद्धि बढ़ाने में सहायक माना गया है.
दीपक के नीचे अक्षत रखने का महत्व: तुलसी में दीपक लगाने से पहले अक्षत यानी चावल डालना शुभ माना गया है. मान्यता है कि अक्षत से पूजा अधिक प्रभावी होती है और घर में समृद्धि का वास होता है. यह उपाय मां लक्ष्मी को प्रसन्न करता है, जिससे परिवार में सुख, शांति और उन्नति आती है. गरीबी दूर होने के साथ आर्थिक लाभ भी बढ़ता है.
















Leave a Reply