18 जून को दुर्लभ गुरु-पुष्य योग, 5 सस्ती चीजों को घर लाने से बढ़ेगी सम्पन्नता

Spread the love

सनातन धर्म में गुरु-पुष्य योग को अत्यंत शुभ और मंगलकारी माना गया है. यह योग तब बनता है जब गरुवार को पुष्य नक्षत्र पड़ता है. शास्त्रों में इसे गुरुपुष्यामृत योग भी कहा गया है. पंचांग के अनुसार, गुरु-पुष्य का दुर्लभ संयोग गुरुवार, 18 जून को बनने जा रहा है. इस दिन गुरु-पुष्य योग सुबह 5 बजकर 23 मिनट से 11 बजकर 23 मिनट तक रहेगा.

पुष्य को सभी 27 नक्षत्रों का राजा कहा गया है. मान्यता है कि इसी नक्षत्र में धन की देवी मां लक्ष्मी का जन्म हुआ था. इसलिए ऐसी मान्यता है कि इस इस योग में खरीदारी करने से उसमें बरकत होती है. आमतौर पर लोग इस शुभ योग में सोने-चांदी इत्यादि कीमती धातु की खरीदारी करते हैं, लेकिन इस दिन कुछ सस्ती चीजों को घर लाने से भी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है.

गुरु-पुष्य योग क्यों माना गया है खास: गुरु-पुष्य योग खरीदारी और शुभ कार्यों के लिए बेहद मंगलकारी है. कहा जाता है कि इस किए गए कार्यों का फल कभी नष्ट नहीं होता. ऐसे में अगर इस दिन जिस वस्तु की खरीदारी की जाती है, वह लंबे समय तक बना नष्ट नहीं होता. यह दिन नए व्यापार की शुरुआत के लिए भी शुभ माना गया है. गुरु-पुष्य योग में नए व्यापार की शुरुआत, प्रॉपर्टी की खरीदारी, धार्मिक अनुष्ठान इत्यादि कार्य किए जा सकते हैं.

गुरु-पुष्य योग में क्या खरीदना है शुभ

पीतल का हाथी- गुरु-पुष्य योग में पीतल का हाथी घर लाना बहुत शुभ माना जाता है. इस दन इसे घर लाने से समृद्धि आती है. मान्यता है कि गुरु-पुष्य नक्षत्र में खरीदा गया पीतल का हाथी अगर घर में रखा जाए, तो धन-दौलत की कमी नहीं होती.

महालक्ष्मी यंत्र- चूंकि, पुष्य नक्षत्र में मां लक्ष्मी का जन्म हुआ था इसलिए मान्यता है कि इस दिन घर में महालक्ष्मी यंत्र लाकर स्थापना करने से धन की स्थिति अच्छी रहती है. साथ ही, धन के भंडार भरे रहते हैं. महालक्ष्मी यंत्र को घर के अलावा बिजनेस वाले जगह पर भी स्थापित किया जा सकता है.

कौड़ी- शास्त्रों के अनुसार, पीली कौड़ी मां लक्ष्मी की प्रिय वस्तुओं में से एक है. गुरु-पुष्य योग में 7 कौड़ियां खरीदकर घर ले आएं और शाम के समय मां लक्ष्मी की पूजा करें. पूजन के दौरान कौड़ी पर हल्दी और केसर लगाएं. इसके बाद उसे तिजोरी में रख दें. ऐसा करने से तिजोरी भरी रहती है.

शंखपुष्पी की जड़- मान्यता है कि शंखपुष्पी की जड़ को गुरु-पुष्य नक्षत्र में घर लाने से समृद्धि बनी रहती है. साथ ही, घर में मां लक्ष्मी का स्थाई वास होता है. इसे पुष्य योग में घर लाकर गंगाजल से शुद्ध करें. विधि-विधान से उसका पूजन करें और धन रखने वाले स्थन पर रख दें. गुरु-पुष्य नक्षत्र में इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी घर में वास करती हैं.

एकाक्षी नारियल- गुरु-पुष्य योग में नारियल खरीदना भी शुभ माना गया है. इस दिन जल वाला एकाक्षी नारियल खरीदकर घर लाएं और पूजा स्थल पर रख दें. साथ ही मां लक्ष्मी का पूजन करें. मान्यतानुसार, एकाक्षी नारियल मां लक्ष्मी का स्वरूप है. इसे घर लाने से मां लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे परिवार में सुख-समृद्धि आती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *