भारत ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीत लिया है.
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 211 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 192 रन ही बना सकी.
पाकिस्तान के लिए हसन नवाज ने सबसे ज्यादा 96 रन बनाए. सईम अयूब ने 29 रन की पारी खेली. भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट लिए.
पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा स्कोर
भारत ने टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के खिलाफ अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया. पिछला रिकॉर्ड 192/5 का था, जो भारत ने 2012 में अहमदाबाद में बनाया था.
भारत की ओर से ओपनर अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद पर 7 छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 22 गेंदों पर 4 छक्कों की मदद से 51 रन बनाए.
पाकिस्तानी बैटिंग की हाइलाइट्स: गोल्ड मेडल के मैच में रनचेज में पाकिस्तानी टीम को पहला झटका वॉशिंगटन सुंदर ने दिया. सुंदर ने कप्तान साहिबजादा फरहान (10 रन) को पवेलियन रवाना किया. उस समय पाकिस्तान का स्कोर 33/1 था. फिर अक्षर पटेल ने विकेटकीपर बल्लेबाज उस्मान खान को चलता किया, जो केवल 3 रन बना सके. अक्षर ने इसके बाद शानदार बैटिंग कर रहे माज सदाकत (23 रन) को भी अपनी फिरकी में फंसाया. जब माज आउट हुए तो पाकिस्तान का स्कोर 3-39 हो गया,
इसके बाद शिवम दुबे ने पहली ही गेंद पर सैम अयूब (29) को आउट कर भारत को चौथी सफलता दिलाई. इसके बाद पाकिस्तान का स्कोर 4-126 हो गया. वॉशिंगटन सुंदर ने उनका कैच पकड़ा.
फिर वॉशिंगटन सुंदर ने अब्दुल समद को आउट कर भारत को पांचवीं सफलता दिलाई. समद ने तेज गेंद पर बिना ज्यादा फुटवर्क के बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में ज्यादा ऊंची चली गई. लॉन्ग-ऑन पर आसान कैच लिया गया.
वहीं पाकिस्तानी टीम की ओर से हसन नवाज (96) आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे, वो आखिरी ओवर में शिवम दुबे की गेंद पर आउट हुए. भारत की ओर से अक्षर पटेल, शिवम दुबे और वॉशिंंगटन सुंदर को 2-2 विकेट मिले.
ऐसी रही भारत की बल्लेबाजी: इससे पहले भारतीय टीम को वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने तूफानी शुरुआत दी. हालांकि वैभव अपनी इनिंग्स को ज्यादा बड़ा नहीं कर पाए. वैभव को सैम अयूब ने विकेटकीपर उस्मान खान के हाथों कैच आउट कराया. वैभव ने 2 छक्के की मदद से 9 बॉल पर 15 रन बनाए. वैभव के आउट होने के समय स्कोर 28/1 था. संजू सैमसन ने इस मैच में भी निराश किया और 2 रनों के निजी स्कोर पर अहमद दानियाल का शिकार बने.
इसी बीच भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की. जो उनका इस फॉर्मेट में 13वां पचासा रहा. वहीं इसके कुछ देर बाद अभिषेक की पारी 61 रनों पर समाप्त हो गई. अभिषेक ने अपनी पारी में 28 गेंदें खेलीं, उन्होंने 3 चौके और 7 छक्के जड़े. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 217 प्लस रहा. अभिषेक को अराफात मिन्हास ने आउट किया, वो उस्मान खान द्वारा स्टम्प किए गए. वहीं भारत को चौथा झटका ईशान किशन के रूप में लगा. उनको अराफात मिन्हास ने बोल्ड कर दिया. ईशान 18 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए. उनकी पारी में 3 चौके शामिल रहे. इसके बाद अबरार अहमद ने श्रेयस अय्यर को कैच आउट करा दिया. श्रेयस 24 गेंदों में 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उनकी पारी में 2 चौके शामिल रहे. साहिबजादा फरहान ने उनका कैच पकड़ा. श्रेयस आउट होने वाले पांचवें खिलाड़ी रहे. वहीं अंतिम ओवर्स में भारतीय टीम के लिए शिवम दुबे और तिलक वर्मा ने तेज पारी खेली. अहमद दानियाल ने शिवम दुबे को कैच आउट करा दिया. दुबे ने 15 गेंदों में 27 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. माज सदाकत ने उनका कैच पकड़ा. तिलक वर्मा ने 22 गेंदों पर 51 रनों की शानदार पारी खेली.












Leave a Reply