कानपुर के अरौल में खड़े ट्रक से टकरायी ई-बाइक लदी गाड़ी, आग लगने से परिचालक जिंदा जला; चालक बचा

Spread the love

कानपुर के अरौल थाना क्षेत्र में फर्रुखाबाद की ओर ई-बाइक लेकर जा रही एक मालवाहक गाड़ी शनिवार तड़के दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई. अरौल क्षेत्र में जीटी रोड हाईवे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास खड़े अज्ञात ट्रक से गाड़ी के टकराने के बाद उसमें भीषण आग लग गई. इस हादसे में गाड़ी का परिचालक अंदर ही फंस गया और जिंदा जलकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई जबकि पुलिस ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

पुलिस के अनुसार, गाड़ी संख्या डीएल1एलएएल4767 में कोवा कंपनी की 10 ई-बाइक लदी थीं। चालक श्याम यादव पुत्र दिवारी लाल यादव और परिचालक सत्यभान पुत्र रामस्वरूप, निवासी नगला खंगर, फिरोजाबाद ई-बाइक लेकर फर्रुखाबाद जा रहे थे. शनिवार सुबह करीब चार बजे चालक को नींद आ जाने के कारण गाड़ी खड़े ट्रक से टकरा गई.

टक्कर के बाद गाड़ी में आग लग गई. चालक को पुलिस ने बचा लिया, लेकिन दूसरा गेट लॉक हो जाने के कारण परिचालक बाहर नहीं निकल सका और आग की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई. सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग को जानकारी दी गई. पुलिस परिचालक के शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई में जुटी है। मामले की जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *