आज पांचवें बड़ा मंगल पर 5 विशेष भोग से बजरंगबली को करें प्रसन्न, ग्रह दोष होंगे शांत

Spread the love

ज्येष्ठ माह का पांचवां बड़ा मंगल आज यानी 2 जून 2026 को है. इस पांचवें बुढ़वा मंगल पर अगर आप रामभक्त हनुमान जी को प्रसन्न करना चाहते हैं और उनकी कृपा पाना चाहते हैं तो आपको एक बहुत सरल उपाय करना चाहिए. वो उपाय ये है कि हनुमान जी को उनके प्रिय भोग चढ़ाएं. धार्मिक मान्यता है कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार को भगवान हनुमान जी की विशेष पूजा करने का विधान है. आइए जानें इस पावन दिन पर बजरंगबली को कौन से 5 भोग चढ़ाएं जिससे उनकी कृपा प्राप्त हो और जीवन के सभी कष्ट, भय और संकट दूर हो.

बूंदी का भोग: बड़े मंगल पर हनुमान जी की उपासना करें और फिर उन्हें बूंदी का भोग अर्पित करें. यह भोग भगवान को अति प्रिय है. इस भोग को अर्पित करने से जीवन में सुख और शांति की प्राप्ति होती है.

बेसन के लड्डू: हनुमान जी को बेसन का लड्डू अति प्रिय है. जिसे अर्पित करने से और भक्तों में इस भोग का प्रसाद बांटने से घर में बड़े से बड़े संकट का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. मन की इच्छाएं पूरी होती हैं.

प्रिय फूल अर्पित करें: बड़े मंगल के शुभ मौके पर हनुमान जी को गेंदे या कमल का फूल चढ़ाएं. इसके बाद हनुमानजी को उनका प्रिय भोग भुने हुए चने और गुड़ चढ़ाएं. घर से क्लेश दूर होगा. सच्चे भाव से जो भी भक्त इस भोग को अर्पित करता है उसके मंगल से लेकर शनि सभी तरह के ग्रह दोष शांत होने लगते हैं.

मीठा पान: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अगर हनुमान जी से कोई बड़ी बात मनवानी है तो उन्हें गुलकंद लगे मीठे पान का भोग अर्पित करना चाहिए. इससे सभी रुके हुए काम पूरे होते हैं और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है. बड़ा मंगल पर हनुमान जी को यह भोग जरूर चढ़ाएं.

इमरती या जलेबी: बड़ा मंगल पर हनुमान जी को अगर इमरती और जलेबी का भोग चढ़ाएं तो हनुमानजी की कृपा तो मिलेगी ही, इसके साथ ही अन्य सभी देवी-देवताओं की विशेष कृपा भी प्राप्त होगी. आत्मविश्वास बढ़ेगा.

दिन के अनुसार हनुमान जी को कौन से भोग लगाएं?

➤हनुमान जी को सोमवार के दिन हलवा का भोग लगाएं.
➤मंगलवार को गुड़ से बने लड्डू का भोग लगाएं.
➤बुधवार को पंच मेवा का भोग लगाएं.
➤गुरुवार को बूंदी या बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं.
➤शुक्रवार को केसर-भात का भोग लगाएं.
➤शनिवार को इमरती चढ़ाएं.
➤रविवार को डंठल वाला पान चढ़ाएं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *