शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को भूल से भी ना चढ़ाएं ये चीजें, बढ़ने लगती हैं धन से जुड़ी दिक्कतें

Spread the love

धन और ऐश्वर्य से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है. शास्त्रों के अनुसार मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार का दिन विशेष माना गया है. मान्यतानुसार, इस दिन देवी लक्ष्मी की उपासना करने से सैभाग्य और धन के योग बनते हैं. मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार को विशेष पूजा-अर्चना का विधान है. लेकिन, इस दिन उन्हें कुछ चीजें चढ़ाने से दोष लगता है. साथ ही धन से जुड़ी दिक्कतें दूर होने लगती हैं. इसलिए शुक्रवार की पूजा में किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए या इस दिन मां लक्ष्मी को क्या नहीं चढ़ाना चाहिए, जानिए.

शुक्रवार को मां लक्ष्मी को क्या ना चढ़ाएं

तुलसी के पत्ते या मंजरी- परंपरानुसार, शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को तुलसी के पत्ते या उसकी मंजरी नहीं चढ़ाना चाहिए. यह बात सही है मां लक्ष्मी के स्वामी भगवान विष्णु की पूजा बिना तुलसी दल के संपूर्ण नहीं होती, लेकिन मां लक्ष्मी को तुलसी और उसकी मंजरी अर्पित करने से बचना चाहिए.

खट्टी वस्तुओं का ना लगाएं भोग- शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को खट्टी चीजें चढ़ाना निषेध है. इसका उल्लेख ब्रह्मवैवर्त पुराण में भी मिलता है. यही वजह है कि शुक्रवार का व्रत रखने वालों को खट्टी चीजों का सेवन करने से मना किया जाता है.

सफेद फूल- मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए उन्हें शुक्रवार को सफेद फूल नहीं चढ़ाना चाहिए. मां लक्ष्मी को कमलासना कहा गया है यानी वो कमल के आसन पर विराजमान हैं. इसलिए उनकी कृपा पाने के लिए शुक्रवार के दिन विशेष रूप से कमल का फूल अर्पित करना चाहिए. इसके अलावा इस दिन आंकड़े (आक) का फूल भी नहीं चढ़ाना चाहिए.

शुक्रवार के दिन क्या चढ़ाने से खुश होती हैं मां लक्ष्मी

सुगंधित इत्र – इस दिन मां लक्ष्मी को सुगंधित इत्र चढ़ाने से धन की कमी दूर होती है.

लाल कमल के फूल की माला- विधि-विधान से शुक्रवार का व्रत रखकर पूजन के दौरान देवी लक्ष्मी को लाल कमल के फूल की माला चढ़ाएं. मां लक्ष्मी को कमल का फूल बहुत पसंद है.

चावल का खीर- मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए शुक्रवार की शाम यानी सूर्यास्त के ठीक बाद उन्हें चावल के खीर का भोग लगाना चाहिए. यह खीर मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *