सोमवती अमावस्या पर इस बार तीन शुभ संयोग: राशि अनुसार करें शिवलिंग का अभिषेक, 4 राशि वालों को लाभ

Spread the love

साल 2026 के जून माह में 15 तारीख को ज्येष्ठ अधिकमास की अमावस्या है. चूंकि इस दिन सोमवार है, इसलिए इसको समोवती अमावस्या कहा जा रहा है. इस बार की सोमवती अमावस्या पर सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग बन रहे हैं. ये दोनों योग 05:23 ए एम से 07:08 पी एम तक है. यह अधिकमास की अमावस्या है. यह सोमवती अमावस्या 4 रा​शिवालों के लिए शुभ है. यह दिन करियर के लिए अच्छा है. जॉब करने वालों को नए जॉब प्रस्ताव मिल सकते हैं, वहीं बिजनेस वालों को नई डील या प्रोजेक्ट मिलने की उम्मीद है. धन लाभ से वित्तीय स्थिति मजबूत होगी.

3 शुभ योगों का समय: वृद्धि योग योग स्नान और दान कर्म के लिए अत्यंत शुभ माना गया है. साथ ही स्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग भी खास है. सोमवती अमावस्या के दिन वृद्धि योग सूर्योदय से लेकर 16 जून को देर रात 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा. सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 5 बजकर 54 मिनट से शाम 07 बजकर 08 मिनट तक रहेगा. अमृत सिद्धि योग सुबह 05 बजकर 54 मिनट से शाम 07 बजकर 08 मिनट तक रहेगा.

4 राशिवालों के लिए शुभ

मिथुन: सोमवती अमावस्या का दिन मिथुन वालों के लिए नए अवसर और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आ रहा है. इस दिन आपकी वाणी का प्रभाव रहेगा, इससे लोग प्रभावित होंगे और आपके कार्य बनेंगे. यदि आप कोई नया काम या जरूरी डील करना चाहते हैं तो यह दिन शुभ फलदायी है. नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी का मौका या प्रस्ताव मिल सकता है, जो उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा. इस मौके को हाथ से न जाने दें. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. सुख और शांति बनी रहेगी.

कर्क: सोमवती अमावस्या कर्क राशिवालों के लिए भी शुभ रहेगी. इस दिन आप करियर पर फोकस करेंगे. जॉब या इंटरव्यू के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे. पुराने सहकर्मियों से आपको मदद मिल सकती है. अपना ध्यान भटकने से रोकें, करियर पर फोकस रहें, मेहनत से काम करें और बेकार की बातों से दूर रहें. आपको सफलता प्राप्त होगी. पार्टनरशिप के काम में उन्नति होगी. समय अनुकूल है. अपने विचारों को खुलकर व्यक्त करेंगे. धन लाभ का मौका मिलेगा.

धनु: सोमवती अमावस्या का दिन धनु राशिवालों को नए कार्यों के लिए प्रेरित कर सकता है. करियर के लिए यह दिन बहुत अच्छा साबित हो सकता है. नई डील या जॉब का प्रस्ताव किसी बड़ी कंपनी से आ सकता है. इस समय में वेतन वृद्धि का लाभ प्राप्त कर सकते हैं. आप लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इस दिन आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय व्यतीत करेंगे. रिश्ते मजबूत और मधुर होंगे.

मकर: सोमवती अमावस्या मकर वालों की किस्मत को मजबूती देने वाली है. आप जो मेहनत करेंगे, उसका फल प्राप्त होगी. अपने काम पर फोकस करें और दूसरों की बुराई से बचें. वर्कप्लेस पर आ​पके काम की सराहना होगी और मदद मिलेगी. पुराने अटके हुए काम पूरे होंगे और जीवन की समस्याएं दूर होंगी. किसी को दिया गया पैसा वापस मिल सकता है, ​पुराने निवेश से अच्छा लाभ पा सकते हैं. धन लाभ से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. योग और ध्यान से मन को ठीक रखें. कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है.

राशि अनुसार शिवलिंग पर करें अभिषेक

मेष राशि: मेष राशि के लोग शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक करें.
वृषभ राशि: वृषभ राशि के लोग सोमवती अमावस्या को गंगाजल में दूध मिलाकर शिवलिंग पर अभिषेक करें.
मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोग सोमवती अमावस्या को दूध में दूर्वा मिलाकर शिवलिंग पर अभिषेक करें.
कर्क राशि: कर्क राशि के लोग सोमवती अमावस्या को दही से शिवलिंग पर अभिषेक करें.
सिंह राशि: सिंह राशि के लोग सोमवती अमावस्या को गंगाजल में लाल फूल डालकर शिवलिंग पर अभिषेक करें.
कन्या राशि: कन्या राशि के लोग सोमवती अमावस्या को गंगाजल में दूर्वा डालकर शिवलिंग पर अभिषेक करें.
तुला राशि: तुला राशि के लोग सोमवती अमावस्या को पंचामृत से शिवलिंग पर अभिषेक करें.
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के लोग सोमवती अमावस्या को दूध में शहद मिलाकर शिवलिंग पर अभिषेक करें.
धनु राशि: धनु राशि के लोग सोमवती अमावस्या को दूध में केसर डालकर शिवलिंग पर अभिषेक करें.
मकर राशि: मकर राशि के लोग सोमवती अमावस्या को गंगाजल में काले तिल डालकर शिवलिंग पर अभिषेक करें.
कुंभ राशि: कुंभ राशि के लोग सोमवती अमावस्या को नारियल के जल से शिवलिंग पर अभिषेक करें.
मीन राशि: मीन राशि के लोग सोमवती अमावस्या को गन्ने के रस से शिवलिंग पर अभिषेक करें.

न करें इन चीजों का दान

➤सोमवती अमावस्या केदिन वस्त्र दान करना शुभ होता है, लेकिन इस दिन फटे या पुराने वस्त्रों का दान नहीं करें.
➤सोमवती अमावस्या के दिन अनाज का दान करने से पूर्वज तृप्त होते हैं, लेकिन अशुद्ध और अनुपयोगी चीजों का दान न करें.
➤अमावस्या तिथि पर नमक का दान करना शुभ नहीं होता. इस दिन नमक दान करने से बचें. ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है.
➤सोमवती अमावस्या पर लोहे का दान करने से बचें. इसके अलावा इस दिन सरसों तेल का दान भी ना करें.
➤शास्त्रों के मुताबिक, इस दिन फटे-पुरान जूते दान न करें. मान्यता है कि अमावस्या के दिन फटे-पुराने जूते दान करने से शनि का अशुभ प्रभाव प्राप्त होता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *