रवि योग में शुरू हुई महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा, जानें महत्व और पूरा शेड्यूल

Spread the love

आज से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू हो चुकी है, जो कि 24 जुलाई तक चलेगी. सनातन धर्म में ओडिशा के पुरी में आयोजित होने वाली विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथयात्रा का विशेष और बेहद पवित्र महत्व है. हर साल आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को इस दिव्य यात्रा का शुभारंभ होता है.

इस पावन अवसर पर महाप्रभु जगन्नाथ, अपने बड़े भाई बलभद्र और लाडली बहन सुभद्रा के साथ विशाल रथों पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलते हैं. इस दौरान भगवान मुख्य मंदिर (श्रीमंदिर) से प्रस्थान कर अपनी मौसी के घर यानी गुंडीचा मंदिर जाते हैं. पुरी की विश्‍वप्रसिद्ध रथ यात्रा का आसमान से अभिषेक करने को तैयार हैं. तड़के सुबह से ही भक्‍तों का भारी हुजुम मंदिर के सामने जमा है.लगा है. साथ ही बादल भी बरस रहे हैं लेकिन श्रद्धालुओं के उत्‍साह में कोई कमी नहीं है.

आज 16 जुलाई 2026, गुरुवार आषाढ़ शुक्‍ल द्वितीया को भगवान जगन्‍नाथ अपने भाई-बहन के साथ अपनी मौसी के घर गुंडिचा मंदिर की ओर प्रस्‍थान करेंगे. जहां वह एक हफ्ते ठहरेंगे और फिर वापस जगन्‍नाथ मंदिर लौटेंगे.

हर साल बनते हैं 3 नए रथ: सदियों से निकल रही सालाना भगवान जगन्‍नाथ रथ यात्रा के लिए हर साल लकड़ी के 3 भव्‍य रथ तैयार किए जाते हैं. इसके पीछे यह मान्‍यता है कि सृष्टि में सब कुछ नश्‍वर है, केवल भगवान और उनकी लीलाएं ही हमेशा नई होती हैं. धरती पर जो आया है वह कभी न कभी नष्‍ट जरूर होगा.

रथ यात्रा के लिए 3 रथ बनाए जाते हैं. जिसमें 16 पहिए के नंदीघोष रथ पर भगवान जगन्‍नाथ विराजते हैं, 14 पहिए के तालध्‍वज पर उनके भाई भगवान बलभद्र और 12 पहिए के रथ दर्पदलन पर उनकी बहन देवी सुभद्रा विराजती हैं.

बारिश में भी प्रैक्टिस करते कलाकार: बारिश न तो श्रद्धालुओं का उत्‍साह कम कर पाई है और न कलाकारों का. आज की रथ यात्रा में परफॉर्म करने के लिए ओडिशी कलाकार अपनी तैयारियों को आखिरी रंग देते नजर आ रहे हैं और बारिश के बीच भी रिहर्सल कर रहे हैं.

सुदर्शन पटनायक ने बनाया खास स्‍कल्‍पचर: विश्‍वप्रसिद्ध रथ यात्रा के मौके पर मशहूर सेंड आर्टिस्‍ट और पद्मश्री से सम्‍मानित कलाकार सुदर्शन पटनायक ने पुरी बीच पर भगवान जगन्‍नाथ की विशेष मनमोहक कलाकृति बनाई है.

देश भर में निकलती हैं रथ यात्राएं: जगन्‍नाथ रथ यात्रा अब केवल ओडिशा के पुरी तक ही सीमित नहीं है, बल्कि देश के कई शहरों, कस्‍बों में रथ यात्रा निकलती है. इसमें अहमदाबाद की जगन्‍नाथ रथ यात्रा बेहद मशहूर और काफी पुरानी है. इस साल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रथ यात्रा के मौके पर ‘मंगला आरती’ करने के लिए गुजरात के अहमदाबाद में जगन्नाथजी मंदिर पहुंचे हैं.

जगन्‍नाथ पुरी रथ यात्रा शेड्यूल

तारीख कार्यक्रम

16 जुलाई 2026 – रथ यात्रा
20 जुलाई 2026 – हेरा पंचमी (इस दिन माता लक्ष्‍मी गुंडिचा मंदिर पहुंचती हैं और नाराज होकर रथ का पहिया तोड़ देती हैं.)
24 जुलाई 2026 – बहुदा यात्रा – वापसी
25 जुलाई 2026 – सुना बेशा (भगवान जगन्‍नाथ सोने के वस्‍त्र धारण करके अत्‍यंत मनमोहक रूप में दर्शन देते हैं.)
26 जुलाई 2026 – अधर पाना (भगवान को विशेष पेय अर्पित किया जाता है)
27 जुलाई 2026 – नीलाद्रि बिजे (भगवान जगन्‍नाथ पुन: अपने मूलधाम में विराजमान होते हैं)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *