पुरी रथ यात्रा में भगदड़: दम घुटने से एक श्रद्धालु की मौत; 100 से ज्यादा लोग घायल

Spread the love

ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान भगदड़ मच गई. इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है. हादसे में 100 से ज्यादा लोगों को घायल होने की खबर है. शाम 5 बजे पहांडी रस्म के दौरान भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए अचानक लोग रथों के पास जाने लगे.

यात्रा रूट पर मौजूद वॉलेंटियर लोगों को पीछे हटा रहे थे. तभी लोग एक-दूसरे को धक्का देने लगे, इससे भगदड़ मच गई. लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे.

पुरी में इस समय तेज बारिश हो रही है. इसके बावजूद 10 लाख से ज्यादा लोग यात्रा रूट पर मौजूद हैं. यात्रा मुख्य मंदिर से 3km दूर बने गुंडीचा मंदिर तक जाएगी.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, रथ यात्रा में ज्यादा भीड़ होने के कारण कई श्रद्धालु बेहोश हो गए. हालांकि, इस दौरान प्रशानस मुस्तैद नजर आया है और प्रभावित श्रद्धालुओं को तुरंत ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया.

दरअसल, पुरी की प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. इसी दौरान एक जगह पर भीड़ का दबाव काफी बढ़ गया. इस कारण अफरा-तफरी का मौहौल बन गया. जिस कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई और बेहोश होकर गिरने लगे. बताया जा रहा है कि दम घुटने से एक श्रद्धालु की मौत भी हुई है.

कैसे मची अफरा-तफरी: शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस रथ यात्रा में शामिल हुए श्रद्धालु बड़ा डांडा (ग्रैंड रोड) पर भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथों के दर्शन और रथ खींचने का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान भारी भीड़ के कारण दवाब बढ़ा और अचानक धक्का-मुक्की शुरू हो गई. इस कारण भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई.

ओडिशा पुलिस का पोस्ट: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ओडिशा पुलिस ने लिखा कि ओडिशा फायर एंड इमरजेंसी सर्विस की स्पेशल रेस्क्यू यूनिट (SRU) ने आज सुबह से भारी भीड़ में फँसे 33 श्रद्धालुओं को सुरक्षित बचाया है. बचाए गए श्रद्धालुओं को तुरंत प्राथमिक उपचार और ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया और फिर आगे के इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भेजा गया.

सामने आए कई वीडियो: इन वीडियो में देखा जा सकता है कि बढ़ी हुई भीड़ के कारण स्थिति नियंत्रण के बाहर हो गई है और दबाव काफी बढ़ा है. सोशल मीडिया पर सामने आई कुछ तस्वीरों में देखा जा सकता है कुछ जगहों पर चप्पलें आदि बिखरीं नजर आ रही हैं. घटना के तुरंत बाद डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में लग गई.

घटना में घायल लोगों को तुरंत ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया और नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया. वहीं, प्रशासन ने कहा कि स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पा लिया गया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.

अधिकारियों ने क्या बताया? इसके साथ ही फायर और इमरजेंसी सर्विस के IGP डॉ. उमाशंकर डैश ने बताया कि पुरी के हालात और मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए, हम 2 चीजों के लिए तैयार थे. इसमें पहला अगर बादल छाए रहें और उमस हो तो क्या करेंगे और दूसरा अगर बारिश हो तो क्या करेंगे. हम दोनों स्थितियों के लिए तैयार हैं. उमस होने पर भक्तों पर पानी का छिड़काव करना और निचले इलाकों में भरे पानी को निकालना.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *