गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है. हर साल की तरह इस बार भी समाज में लोक हित में काम करने वाले गुमनाम नायकों को भी देश के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है जिनमें कुवैत की योगा ट्रेनर और सेब सम्राट हरिमान का नाम भी शामिल है. इसमें कोई योग गुरु है तो कोई भजन गायिका. कोई समाज सुधार का काम कर रहा है तो कोई साहित्य में अपना विशेष योगदान देने वाला है. आइए जानते हैं कि वे नाम कौन से हैं और उन्होंने किस क्षेत्र में अपना अहम योगदान दिया है.
बतूल बेगम- बतूल बेगम मुस्लिम समुदाय से होने के बाद भी लंबे समय से गणपति और श्री राम के भजन गा रही हैं. साथ ही वह मुस्लिम मांद भी गाती हैं. वह जयपुर की रहने वाली एक लोकगायिका हैं. अपने भजनों के जरिए वह समजा में सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देती हैं. वह कई लोक वाद्य भी बजाने में माहिर हैं.
जोनास मसेती- जोनास मसेती ब्राजील के एक अध्यात्मिक गुरु हैं. दुनियाभर में वेदांत का ज्ञान प्रसारित करने के लिए उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया है. उन्हें विश्वनाथ के नाम से भी जाना जाता है। वह भगवद्गीता का भी प्रचार करते हैं.
हरविंदर सिंह (कैथल का एकलव्य)- हरविंदर सिंह ऐसे दिव्यांक तीरंदाज हैं जिन्होंने पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीता है. 2024 पैरिस पैरालंपिक में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता है. रिकर्व मेन ओपन में वह फर्स्ट रैंक होल्डर हैं. इसके अलावा वह ड्रग्स के खिलाफ जागरूकता फैलाते हैं।
नीरजा भाटला- नीरजा भाटला दिल्ली की गायन.लॉजिस्ट हैं. एम्स से रिटायर होने के बाद उन्होंने र्वाइकल कैंसर की रोकथाम को लेकर रिसर्च की है. सर्वाइकल कैंसर को लेकर वह भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में काम कर रही हैं.
भीम सिंह भावेश-भोजपुर के सामाजिक कार्यकर्ता भीम सिंह भावेश को पिछले 22 वर्षों से अपनी संस्था ‘नई आशा’ के माध्यम से समाज के सबसे हाशिए पर पड़े समूहों में से एक मुसहर समुदाय के उत्थान के लिए अथक काम करने के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया जा रहा है.
पी. दत्चनमूर्ति –पी. दत्चनमूर्ति को पद्म श्री से सम्मानित किया जा रहा है. वे दक्षिण भारतीय संगीत और संस्कृति के लिए महत्वपूर्ण शास्त्रीय ताल वाद्य यंत्र थाविल में विशेषज्ञता रखने वाले वाद्य वादक हैं, जिनके पास 5 दशकों से अधिक का अनुभव है.
एल. हैंगथिंग- एल. हैंगथिंग को पद्म श्री से सम्मानित किया जा रहा है. वे नोकलाक, नागालैंड के एक फल किसान हैं, जिन्हें गैर-देशी फलों की खेती में 30 से अधिक वर्षों का अनुभव है.
तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं पुरस्कार
देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं – पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री. यह पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान, इंजीनियरिंग, व्यापार, उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे विविध क्षेत्रों में उत्कृष्टता को मान्यता देता है.













Leave a Reply