राधाकृष्ण की होली ‘रंग पंचमी’ पर कर लें ये 5 काम, दूर होगी विवाह की अड़चन; मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

Spread the love

मानवों की होली तो हो गई लेकिन अभी देवताओं की होली बाकी है यानी रंग पंचमी पर्व का लोगों को बेसब्री से इंतजार है. पंचांग के अनुसार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली पंचमी (Rang Panchami 2025) तिथि पर  रंग पंचमी का पर्व मनाया जाता है. इस तरह इस साल रंग पंचमी का त्योहार 19 मार्च, 2025 को मनाया जाएगा. धार्मिक मान्यता है कि रंग पंचमी पर श्रीकृष्ण और राधारानी ने होली खेली और उनके साथ सभी देवी-देवता नें पृथ्वी उतरकर होली खेली थी.

श्रीकृष्ण और राधारानी की कृपा

मान्यता है कि रंग पंचमी पर आज भी सभी देवी देवता पृथ्वी पर श्रीकृष्ण और राधारानी के साथ होली खेलने के लिए उतरते हैं. ऐसे में यह दिन अपने आप में बहुत पवित्र और शुभ होता है. इस किए गए उपाय अचूक होते हैं. मान्यता है कि अगर इस तिथि पर कुछ विशेष उपाय करें तो कई तरह के लाभ हो सकते हैं, विवाह से लेकर प्रेम संबंध में मजबूती आ सकती है. इतना ही नहीं साधक पर श्रीकृष्ण और राधारानी की कृपा बरसती है. आइए, इस कड़ी में रंग पंचमी के किए जाने वाले पांच उपायों को जान लें.

प्रेम और विवाह से जुड़े रंग पंचमी के उपाय

-रंग पंचमी पर श्रीकृष्ण और राधारानी को अगर पीले रंग के फूल अर्पित करें व लाल गुलाल चरणों पर लगाएं तो अविवाहित जातकों का जल्द विवाह के योग बनते हैं. वहीं विवाहित जातकों का रिश्ता और मजबूत होता है.

-रंग पंचमी पर शाम में घर के मुख्य द्वार पर अगर आसमान की तरफ गुलाल छिड़कें व दीपक जलाएं तो इसके अनेक लाभ देखने को मिल सकते हैं. इस उपाय को करने से विवाह संबंध में चल रहीं समस्याओं का अंत होगा और पति पत्नी के बीच का तनावपूर्ण रिश्ते में सकारात्मक बदलाव आएगा.

-रंग पंचमी पर जरूरतमंदों में हल्दी, चने की दाल व गुड़ का दान करें तो घर में सुख शांति आएगी. वहीं पीले वस्त्र का दान करने से घर में समृद्धि बढ़ेगी. इस उपाय को अगर कन्या करें तो उन्हें मनचाहे वर की प्राप्ति हो सकती है.

-रंग पंचमी पर अगर गुलाबी रंग के कपड़े धारण कर श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा अर्चना पूरे विधि-विधान से करें तो आपका प्रेम संबंध मजबूत होगा और जीवन खुशियों से भर जाएगा. वहीं प्रेम विवाह के रास्ते भी खुल सकते हैं.

-रंग पंचमी पर भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी को सच्चे मन से लाल वस्त्र और लाल चंदन चढ़ाएं. इस आसान उपाय को करने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी और प्रेम बढ़ेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *