क्या कभी देखा है ऐसा नजारा… बादल फटने की तबाही के बीच जब निकली बारात

Spread the love

जम्मू-कश्मीर में मौसम (Jammu Kashmir) का मिजाज बदलने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. कुदरत की मार का असर लद्दाख तक देखने को मिला. भारी बारिश से बाढ़ और लैंडस्लाइड की आपदा में रामबन समेत कई इलाकों में काफी नुकसान पहुंचा. रामबन में स्कूल-कॉलेज आज बंद रहे. आज की तारीख में पहले से तय परीक्षा भी आपदा की भेंट चढ़ गई. कई इलाकों में घरों को नुकसान पहुंचा है. कहीं बिजली के खंभे उखड़ने से लाइट चली गई तो कहीं कुछ और नुकसान हुआ. आसमानी आफत से पैदा हुई विनाशलीला के बीच रामबन में बादल फटने से मची तबाही के बीच एक बारात की अनोखी तस्वीर वायरल हो रही है.

राहत और बचाव का काम जारी

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में हाल ही में बादल फटने की घटना ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई. राजगढ़ तहसील के कुमाटे, धरमण और हल्ला पंचायतों में हुई इस प्राकृतिक आपदा से तंगेर और दाड़ी नदियों में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे कई घर और स्कूल क्षतिग्रस्त हो गए. इस घटना में अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि चार अन्य लापता हैं.

नेशनल हाईवे समेत कई सड़के बंद

इस आपदा के बीच एक अनोखी तस्वीर सामने आई, जिसने सभी का ध्यान खींचा. बाढ़ और मलबे के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे- 44 बंद होने के बावजूद, एक दूल्हा अपनी बारात लेकर पैदल ही दुल्हन के घर पहुंचा. बारातियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ मलबे और कठिन रास्तों को पार करते हुए शादी की रस्में पूरी कीं, जो स्थानीय लोगों की मदद और परिजनों के हिम्मत का प्रतीक बन गईं. प्रशासन और बचाव दल लगातार रेस्क्यू काम में जुटे हैं. इस घटना ने जहां एक ओर प्राकृतिक आपदा की भयावहता को उजागर किया, वहीं दूसरी ओर मानवीय जज्बे और प्रेम की अनोखी मिसाल भी पेश की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *