गुरूवार को ये उपाय कर पाएं श्रीहरि भगवान् विष्णु का आशीर्वाद, दूर हो जाएंगे हर कष्ट

Spread the love

गुरुवार को भगवान विष्णु की विशेष पूजा अर्चना करने का विधान है. दरअसल सभी सात दिनों में गुरुवार का दिन श्रीहरि विष्णुजी की आराधना के लिए समर्पित है. इस दिन विष्णु जी के निमित्त व्रत का संकल्प करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं और गुरु ग्रह भी मजबूत होता है. जिससे जीवन में आगे बढ़ने का ज्ञान प्राप्त होता है. गुरुवार के दिन अगर कुछ अचूक उपाय करें तो शुभ परिणाम की प्राप्ति कर सकती है. इस कड़ी में हम गुरुवार के दिन कौन से हल्दी के उपाय करें, ये जानें-

शुभ कार्य के लिए बाहर जाने पर
गुरुवार को किसी महत्वपूर्ण काम से बाहर निकल रहे हैं तो प्रातः स्नान कर लें और भगवान गणेश की पूजा करें. इसके बाद गणेश जी को हल्दी का तिलक अर्पित करें. पूजा संपन्न कर खुद भी हल्दी का तिलक लगाएं और तब घर से निकलें, कार्य पूरा होगा. 

बुरे सपनों से छुटकारा
रात में बुरे सपने सता रहे हैं और नींद खराब होती जा रही है तो हल्दी की गांठ पर कलावा बांध दें और तकिए या  बिस्तर के सिरहाने दबा दें. बुरे सपने नहीं आएंगे, अच्छी नींद आएगी.

धन संबंधी समस्या
धन संबंधी समस्या को खत्म करने के लिए गुरुवार के दिन हल्दी और अक्षत लेकर मन ही मन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें. इस सरल उपाय को करने से भगवान विष्णु अति प्रसन्न हो जाएंगे और धन की दिक्कतें दूर करेंगे. 

धन का संकलन
गुरुवार को 5 साबुत हल्दी लें और एक कपड़े में बांध दें. अब इसे घर की तिजोरी में रख दें. इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा और धन वृद्धि के रास्ते खुलेंगे. सरल और प्रभावी उपाय से जीवन में सकारात्मकता आएगी और विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *