कन्नौज में ट्रक और डीजल टैंकर की भीषण भिड़ंत, दो की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल

Spread the love

UP के कन्नौज में गुरसहायगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर सोमवार देर रात मलिकपुर गांव के पास ट्रक और डीजल से भरे टैंकर की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई. हादसे में टैंकर चालक और हेल्पर मौत हो गई वहीं, पेट्रोल पंप व्यवस्थापक, ट्रक चालक और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए.

मलिकपुर स्थित एक अस्पताल के पास सोमवार रात करीब डेढ़ बजे फर्रुखाबाद की ओर से आ रहे ट्रक की गुरसहायगंज की ओर से डीजल से भरे टैंकर से आमने-सामने भिड़ंत हो गई. हादसे में टैंकर चालक कमल सिंह पुत्र नरेंद्र बहादुर सिंह निवासी ग्राम करकसा थाना डलमऊ जिला रायबरेली व हेल्पर अखलेश कुमार पुत्र रामनरेश यादव निवासी ग्राम बिल बाहर थाना कुर्सी जिला बाराबंकी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

टैंकर पर सवार रामाश्रम स्थित फिलिंग स्टेशन केव्यवस्थापक अंबुज गोस्वामी वर्ष पुत्र विनोद कुमार निवासी रामाश्रम व ट्रक चालक जगतराम पुत्र लाखन सिंह निवासी ग्राम चंदऊ थाना अरवल जिला हरदोई, हेल्पर राहुल कुमार घायल हो गए. उन्हें पहले सरकारी एंबुलेंस से गुरसहायगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है. कोतवाल ध्यानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी परिजनों को दे दी गई है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *